झालावाड़ से हरिमोहन चोडॉवत।
झालावाड़ जिले के अकलेरा तहसील क्षेत्र के सरड़ा कस्बे में जन समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधि और प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी मांगे पूरी नहीं होने पर सोमवार को कस्बे में पंकज सेन पवन और उनके साथी हेमराज तंवर, रोहित शर्मा लोकेश सोनी और हजारीलाल कारपेंटर आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बताया कि जनप्रतिनिधि और प्रशासन को सरड़ा जोड़ से सरड़ा तक सड़क निर्माण जो कि 15 फीट चौड़ा होना चाहिए।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रिक्त चल रहे पदों की पूर्ति के लिए कई बार अवगत कराया। साथ ही जनप्रतिनिधि और प्रशासन को भी अनशन पर बैठने की भी सूचना दी गई थी।
लेकिन प्रशासन और जनप्रतिनिधि ने इसे अनदेखा कर दिया। जिसके चलते कस्बे के युवा अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। वही आमरण अनशन पर बैठे युवाओं का साथ देने के लिए राजकिय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थी सहित कस्बे के लोग मौजूद हैं। जो सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

0 टिप्पणियाँ