जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक योग शिक्षक के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने वाली महिला कामयाब नहीं हुई तो उसने शिक्षक के नशे की हालत में होने के बाद योग शिक्षक का प्राइवेट पार्ट काट दिया। पीड़ित शिक्षक को घायल अवस्था में सवाई मानसिंह अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है, जहां इलाज जारी है।पुलिस ने पर्चा बयान के आधार पर जानलेवा हमला करने की धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी महिला दो बच्चों की मां बताई जा रही है और पीड़ित शिक्षक अविवाहित है। फिलहाल पुलिस आरोपी महिला की तलाश कर रही है।पुलिस के मुताबिक घटना के समय पीड़ित पुरुष शिक्षक नशे में था। इस दौरान महिला ने जबरन संबंध बनाने की कोशिश की और सफल नहीं हो पाई तो पुरुष योग टीचर का प्राइवेट पार्ट काट दिया। इसके बाद महिला ने ही पीड़ित शिक्षक को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया और वह फरार हो गई। जहां चिकित्सकों ने उसे सवाई मानसिंह अस्पताल भेज दिया। इसके बाद पीड़ित ने भांकरोटा थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।

यह है पूरा मामला।

घटना जयपुर के भांकरोटा थाना इलाके की है। जहां 28 वर्षीय योग टीचर पिछले 3 साल से भांकरोटा में रहकर पढ़ाई करने के साथ पार्ट टाइम योग की कक्षाएं ले रहा था। योग कक्षा में कुछ समय पहले आरोपी महिला से शिक्षक की पहचान हुई थी। आरोपी महिला योग साधक बताई जा रही है। महिला भी कई जगह पर योग सिखाने जाती है। महिला के 2 बच्चे हैं।
पुलिस के मुताबिक पीड़ित पुरुष योग टीचर और महिला की आपस में जान पहचान थी। दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना भी था। 16 नवंबर को पीड़ित योग टीचर महिला के घर पर गया था, जहां महिला ने खाना तैयार कर रखा था। महिला ने योग टीचर को खाना परोस दिया। खाना खाने के बाद पीड़िता अपने घर जाने लगा तो महिला ने कहा कि वह भी उसके साथ चल रही है और दोनों योग टीचर के घर पहुंच गए। इसके बाद महिला ने घटना को अंजाम दिया। फिलहाल, एसएमएस अस्पताल में पीड़ित का इलाज जारी है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित का पर्चा बयान दर्ज किया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि आरोपी महिला ने जबरन संबंध बनाने की कोशिश की थी, सफल नहीं होने पर ऐसा काम कर फरार हो गई। फिलहाल, भांकरोटा थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।