जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अजय माकन शुक्रवार देर शाम जयपुर पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट पर रिसीव करने के लिए उन्हें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी गए।
जयपुर पहुंचने के बाद माकन मीडिया से मुखातिब हुए। माकन ने बड़े बयान के जरिए राजस्थान में चल रहे कयासों के दौर को विराम देने की कोशिश की है। उन्होंने बताया कि चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा और राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर इस्तीफे की पेशकश की है। इस पेशकश को इस्तीफे के रूप में ही माना जाए और आप उन्हें पार्टी ने नई जिम्मेदारी सौंप दी है। उनके इस बयान को राजस्थान में मंत्रिमंडल पुनर्गठन की कवायद से जोड़कर देखा जा रहा है।