चित्तौडग़ढ़ से गोपाल चतुर्वेदी की रिपोर्ट
चिकारड़ा। जिले में पुलिस थाना मण्डफिया क्षेत्र के भाटोली गुजरान गांव में शुक्रवार रात को दलित की बिंदोली रोकने से विवाद उपज गया। भाटोली गुजरान गांव में शुक्रवार रात्रि में हेमराज मेघवाल के पुत्र प्रकाश मेघवाल के विवाह में बिंदोली निकालने के दौरान कुछ लोगों के द्वारा रास्ते में बेलगाडी, पत्थर व झाड़ियां डाल कर बिंदोली को रोक दिया गया। सूचना पर पुलिस थाना मण्डफिया का जाप्ता मौके पर पंहुचा।
कुछ देर बाद चित्तौड़गढ़ जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद गोयल, भदेसर डिप्टी अदिति चौधरी, मण्डफिया थानाधिकारी गोवर्धनसिंह, भादसोड़ा थानाधिकारी विनोद मेनारिया, डूंगला थानाधिकारी यशवंत सहित पुलिस लाइन से जाप्ता मौके पर पंहुचा। शनिवार को भी गांव में अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात है।

0 टिप्पणियाँ