जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
जयपुर के स्कूलों में बच्चों में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को मानसरोवर स्थित एक निजी स्कूल के तीन बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दरअसल पूरी क्षमता के साथ स्कूल खुलने के बाद से ही राजधानी जयपुर की स्कूलों में बच्चों के कोरोना संक्रमित पाए जाने का सिलसिला शुरू हुआ, जो लगातार जारी है। शुक्रवार को तीन बच्चे संक्रमित पाए गए हैं। जबकि गुरुवार को छह और बुधवार को जयश्री पेरीवाल स्कूल के 12 बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए थे। विशेषज्ञों का मानना है कि यह चिंता की बात नहीं है लेकिन सावधानी जरूरी है। उनका कहना है कि स्कूलों में कोविड प्रोटोकॉल की पूरी तरह से पालना हो रही है। अधिकतर बच्चे अभिभावकों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।

0 टिप्पणियाँ