डेस्क रिपोर्ट।
राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के कैबिनेट और राज्य मंत्रियों की शपथ के बाद अब विभागों के बंटवारे का इंतजार किया जा रहा है। वही मंत्रियों के विभाग मिलने को लेकर सियासी हलकों में तरह तरह के कयास लगाये जा रहे है।इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी वायरल हो रही है। जिसमे 15 मंत्री और राज्यमंत्री को विभाग आवंटन किये जाने की बात की जा रही है। हालांकि राज-काज न्यूज इस वायरल पोस्ट की पुष्टि नही करता है और ना ही इस पोस्ट से सहमत है क्योंकि पोस्ट मे जिस नाम के हिसाब से विभाग बंटवारे की बात की जा रही है उसमे बिल्कुल भी सच्चाई नजर नही रही है। जिस तरीकें से पोस्ट मे मंत्रियो के विभाग के बारे मे उल्लेख किया गया है। उस हिसाब से तो कई विभागों की बंदरबांट जैसी स्थिति नजर आ रही है। हालांकि राज-काज न्यूज के राजनीतिक सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार अभीतक सीएमओ की तरफ से कोई भी विभागों के बंटवारे को लेकर लिस्ट जारी नही की गई है।यह सिर्फ कयास लगाये जा रहे है। वही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिनभर बैठको के दोर रूठे विधायकों को मनाने और बाद मे मंत्रीमंडल की शपथ ग्रहण मे व्यस्त थे। अब सुचना है कि मुख्यमंत्री मंत्री ममता भूपेश बैरवा की भतीजी मे शामिल होने गये है। ऐसे मे आज विभाग बटवारे को लेकर लिस्ट आने की संभावना बहुत ही कम नजर आती है। अब संभवत: सोमवार को ही नये मंत्रियों के विभाग तय होने की संभावना जताई जा रही है।
सोशल मिडिया पर यह हो रही है वायरल लिस्ट।
(कैबिनेट)
हेमाराम - राजस्व
महेंद्रजीत - उद्योग
रामलाल - कृषि पशुपालन
महेश - शिक्षा
विश्वेंद्र - यूडीबी
रमेश - जनजाति
ममता - स्वास्थ्य
भजन - सहकारिता
जूली - खनन
गोविंद - वन पर्यावरण
शकुंतला - महिला बाल
(राज्य मंत्री)
ज़ाहिदा - श्रम
बृजेंद्र - गृह (स्व.प्र.)
राजेंद्र - पर्यटन (स्व.प्र.)
मुरारी - देवस्थान

0 टिप्पणियाँ