अलवर ब्यूरो रिपोर्ट।
जयपुर भ्रष्टाचार निरोधक एसीबी की टीम ने अलवर नगर परिषद सभापति बीना गुप्ता और उसके बेटे को 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सोमवार को एक लाख रुपए लेने थे। उसमें 20 हजार रुपए छोड़ दिए थे। 80 हजार रुपए लेते हुए एसीबी की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जयपुर में अलवर एसीबी की टीम सभापति के निवास पर जांच पड़ताल कर रही है। सभापति के खिलाफ एसीबी की टीम को पहले भी कई तरह की शिकायतें मिली। एसीबी अधिकारियों का कहना है कि सभापति पहले भी कमीशन की राशि में से रिश्वत ले चुकी है। अलवर शहर में नगर परिषद की तरफ से दुकानें आवंटन की जाती है। आवंटन पर 2 प्रतिशत कमीशन मिलता है। उस कमीशन में सभापति बीना गुप्ता कमीशन लेती थी। पहले भी कई बार वो कमीशन ले चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि मोहनलाल नाम के व्यक्ति ने एसीबी को शिकायत दी। एसीबी की टीम ने बताया कि सभापति बीना गुप्ता व उसके बेटे कुलदीप 50 हजार रुपए की रिश्वत पहले ले चुके थे। सोमवार को एक लाख रुपए रिश्वत की राशि देनी थी। लेकिन 20 हजार रुपए माफ कर दिए गए। 80 हजार रुपए की राशि मोहनलाल लेकर बिना गुप्ता के घर पहुंचे। वहां रिश्वत की राशि देने के बाद जयपुर एसीबी की टीम ने बीना गुप्ता व उसके बेटे कुलदीप को रंगे हाथ रिश्वत की राशि के साथ गिरफ्तार किया।एसीबी के अधिकारियों ने बताया कि चबूतरा की नीलामी की एवज में रिश्वत मांगी गई थी। बीना गुप्ता के खिलाफ एसीबी को पहले भी कई शिकायतें मिली हैं। एसीबी के अधिकारियों ने बताया कि बीना गुप्ता के खिलाफ लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं। एसीबी की टीम मामले की जांच पड़ताल कर रही है। एसीबी के एएसपी बजरंग सिंह शेखावत के नेतृत्व में यह पूरी कार्रवाई हुई है। इस दौरान अलवर की टीम के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।