मंडरायल से महेन्द्र पाल।
करौली जिले के सपोटरा विधानसभा से विधायक रमेश मीणा को गहलोत सरकार द्वारा कैबिनेट में पंचायती राज मंत्री बनाए जाने पर क्षेत्र मे खुशी का माहौल बना हुआ है। इस दौरान कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मिठाई बांटी गई है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सपोटरा विधायक रमेश मीणा को पंचायती राज मंत्री बनाए जाने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताया है। साथ ही मंत्री रमेश मीणा को बधाइयां भी दी गई। कांग्रेस के जिला महामंत्री राजेंद्र पंडित ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताते हुए कहा कि मंडरायल क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा रमेश मीणा को ग्रामीण एवं पंचायती राज मंत्रालय देने पर क्षेत्र का चौमुखी विकास होगा।