श्रीगंगानगर से राकेश मितवा।
सुनील सिहाग गौरा फिल्म्स बैनर तले बनने वाली पहली हिंदी फ़िल्म डे टर्न्स डार्क के सीजन 1 का 15 दिनों का दूसरा शेड्यूल समाप्त हो गया है। फिल्म के निर्माता और निर्देशक सुनील सिहाग गौरा ने बताया कि उनकी हिंदी फ़िल्म डे टर्न्स डार्क का पार्ट 1 का दूसरा शूटिंग शेड्यूल बिहानी कॉलेज कैंपस, बिहानी चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल, मेदांता हॉस्पिटल और नेतेवाला गांव में चला। 15 दिन के शूटिंग शेड्यूल में स्टार प्लस के अनुपमा सीरियल के वनराज यानी सुधांशु पांडे और फिल्म अभिनेता विकास श्रीवास्तव के अलावा लीड एक्टर आशुतोष प्रांजपे, संभावी सिंह, आर्यन कृष्णा दास, विवेक कुमार, प्रतीक पल्लव, फातिमा ने भाग लिया। दूसरे शेड्यूल में फिल्म का निर्देशन सुनील सिहाग गौरा ने अगम आनंद के साथ मिलकर किया। आकाश मिश्रा, भावना, रिद्धिम सिहाग, अभिकरण शर्मा, मनोज सुथार, पूजा फिल्म की डायरेक्शन टीम में थे। इस फिल्म में बिहानी स्कूल कॉलेज के 30 छात्रों ने एक्टिंग की। इसके अलावा श्री गंगानगर के 10 कलाकारों को पहली बार फिल्म में काम करने का मौका मिला। फिल्म के सिनेमोटोग्राफर प्रवीण बिश्नोई, प्रोडक्शन हेड विजय जोरा, लाइन प्रोड्यूसर राजू -पूजा डोडा, रणवीर बाजीगर ,सुरेंद्र नायक, रितेश नाथ, दलीप देवर्थ का प्रोडक्शन सीईओ उर्मिला सिहाग ने धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से शहर में किसी फिल्म की समस्त शूटिंग तय शेड्यूल में पूरी हुई। फिल्म का तीसरा और चौथा शेड्यूल मार्च अप्रैल में शुरू होगा। इससे पहले फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग मेदांता हॉस्पिटल में 7 दिन चली थी।

0 टिप्पणियाँ