जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
जयपुर के जयश्री पेड़ीवाल स्कूल मे मंगलवार को एक साथ 11 बच्चे कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिससे स्कूल प्रशासन सहित अभिभावकों मे हडकंप मच गया है। स्कूल प्रशासन ने एक सप्ताह तक स्कूल को बंद रखने का निर्णय लिया है। वही शिक्षा विभाग ने स्कूलो मे कोरोना को रोकने के लिए बुधवार को बैठक बुलाई है। माना रहा है कि बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए आगामी समय मे वापस से आँनलाइन पढाई कराने की व्यवस्था शुरू की जा सकती है। आपको बता दे, कि जयपुर के जयश्री पेड़ीवाल अंतरराष्ट्रीय स्कूल में एक ही दिन में 11 बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने छठी से बारहवीं की कक्षाएं एक सप्ताह के लिए बंद कर दी हैं। इस स्कूल में 12 बच्चों के सैंपल लिए गए थे। स्कूल के कॉडिनेटर अनुज शर्मा ने बताया की स्कूल में लगातार छात्रों का चैकअप किया जाता है। इस दौरान क्लास 11वीं का स्टूडेंट कोरोना संक्रमित मिला है, जो मूल रूप से मुंबई का रहने वाला है। वह कुछ समय पहले मुंबई से लौटा है। अन्य स्टूडेंट भी डे बोर्डिंग में पढ़ने वाले हैं। उनका कहना है कि कक्षा 6 से 12 तक की ऑफलाइन कक्षाएं बंद कर ऑनलाइन क्लास ली जाएगी। इधर, शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला स्कूलो मे कोरोना के संक्रमण के बढते मामलो को देख चिंता व्यक्त की है। उन्होंने इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने के लिए बुधवार को शिक्षा विभाग की एक अहम बैठक बुलाई गई है। इसमें तय किया जाएगा कि स्कूलों में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए क्या रणनीति अपनाई जाएगी।

0 टिप्पणियाँ