झालावाड़ हरिमोहन चोडॉवत।
झालावाड़ सदर थाना पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चोरी की बाइक्स के साथ एक शातिर अंतर राज्यीय बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से विभिन्न जिलो से चुराई कुल 11 बाइक बरामद हुई है। सदर थानाधिकारी राम लक्ष्मण गुर्जर ने बताया कि झालावाड़ एसपी मोनिका सेन के निर्देशन पर जिले भर में अपराधिक गतिविधियों पर लगाम तथा बाइक चोरी की बढ़ती वारदातों पर प्रभावी रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा। इसी के तहत एएसपी राजेश यादव के निर्देशन में डीएसपी अमित कुमार के सुपर विजन में सदर थाना पुलिस द्वारा एक टीम गठित की गई और प्राप्त सूचनाओं के आधार पर बिरियाखेड़ी कंजर डेरा निवासी राजू कंजर को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसकी बताई निशानदेही के आधार पर पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों से चुराई हुई कुल 11 बाइक भी बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपी राजू कंजर ने बताया कि यह बाइक उसने झालावाड़ जिले के पिडावा, रायपुर तथा सीमावर्ती कोटा तथा बूंदी जिले के भी विभिन्न क्षेत्रों से चोरी की थी। बहरहाल सदर थाना पुलिस को आरोपी से पूछताछ में बाइक चोरी की अन्य वारदातों के बारे में भी खुलासे की उम्मीद है।

0 टिप्पणियाँ