श्रीगंगानगर राकेश मितवा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीनों कृषि कानूनों को वापस लिए जाने के मुद्दे पर शनिवार को श्री गंगानगर के कांग्रेसी विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर और राजकुमार गौड़ ने इसे आम जनता और किसानों की जीत बताया।एक स्थानीय होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व सांसद शंकर पन्नू भी मौजूद थे। विधायक गुरमीत कुन्नर ने कहा कि सरकार ना किसानों से डरी है ना ही इतने लोगों के शहीद होने से, अपितू उपचुनाव में भाजपा की करारी हार और आगामी चुनाव में हार के डर से सरकार ने ये कानून वापस लिये गये है। लेकिन आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक संसद में इसे रद्द करार नहीं दिया जाता। विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर ने कहा कि किसानों को लेकर अभी भी कई समस्याएं हैं जिनमें एमएसपी लागू करना, उर्वरकों पर सब्सिडी वापस पूर्व की तरह लागू करना ,उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करना आदि अनेक मुद्दे हैं। जिनका समाधान अभी बाकी है। श्रीगंगानगर विधायक राजकुमार गौड़ ने कहा कि सरकार हमेशा किसानों आम जनता के लिए लोक कल्याणकारी होती है। अगर कोई कानून आम जनता के हित में नहीं है तो उसे वापस लिया जाना चाहिए । उनकी सरकार ने भी भूमि अधिग्रहण बिल को वापस लिया था, मगर मोदी सरकार द्वारा इतने दिनों तक लगातार अहंकार को बरकरार रखते हुए यह कानून वापस नहीं लिए। अब उपचुनाव की हार और आने वाले चुनाव में संभावित पराजय को देखते हुए उन्होंने गुरु पर्व पर इन कानूनो को वापस लेने की बात कही है। जो कि निश्चित रूप से किसानों की जीत है। इस अवसर पर पूर्व सांसद शंकर पन्नू ने कहा कि पंजाब से शुरू हुए आंदोलन को लगातार आम जनता का साथ मिलता रहा। क्योंकि किसान सच्चाई पर थे और यह कानून निश्चित रूप से आम किसानों के हितों के विरोधी थे इसलिए सरकार को मजबूरन हाथ जोड़कर इन्हें वापस लेना पड़ा है।
पंजाब में कांग्रेस सरकार नहीं।
इसी बीच पत्रकार वार्ता में पंजाब से शुरू हुए किसान आंदोलन को लेकर एक प्रश्न के उत्तर में कांग्रेसी विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर ने कहा कि पंजाब में आज सरकार जैसी कोई चीज नहीं है। पंजाब कांग्रेस की वर्तमान चन्नी सरकार पर अप्रत्यक्ष वार करते हुए उन्होंने इस विषय पर कहा की अब वहां सरकार जैसी कोई स्थिति नहीं है।राजस्थान में भी गहलोत सरकार द्वारा 5 रुपये पेट्रोल में कम करने और 4 रुपये डीजल में कम करने के साथ ही बिजली पर 33 पैसे प्रति यूनिट प्रभार लगा देने के प्रश्न पर विधायकों ने कहा कि इस बारे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से बात करेंगे क्योंकि यह जनता के हित की बात है।

0 टिप्पणियाँ