झालावाड़ हरिमोहन चोडॉवत।
केन्द्र सरकार का तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने पर झालावाड़ जिला काँग्रेस द्वारा किसानों के आंदोलन के दौरान जान गवाने वाले किसानों की आत्मा की शांति के लिये अकलेरा में केंडल मार्च निकाला।इधर जिला कांग्रेस कार्यालय पर PC करते हुए जिला अध्यक्ष कैलाश मीणा ने कहा कि हमारे किसानों की जीत है। यह किसानों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन, उनके बलिदानों, विपक्ष के साल भर के संघर्षों का परिणाम है।कैलाश मीना ने कहा कि यह जीत हमारे देश के सभी अन्नदाताओं का समर्पित है। किसानों की इस जीत पर कांग्रेस पूरे देश में विजय दिवस मना रही है। उन्होंने कहा कि इन कानूनों को निरस्त करने में सराकर ने देरी की उसकी वजह से 700 किसानों को शहीद होना पड़ा।