उदयपुर से भगवान प्रजापत।
उदयपुर की वल्लभनगर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव को लेकर प्रशासन भी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। उदयपुर एसपी डॉ राजीव पचार ने सोमवार को सेक्टर ऑफिसर और पुलिस पार्टी के कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया। इस प्रशिक्षण में निष्पक्ष और भयमुक्त होकर कर्मचारियों को मतदान पूर्ण करवाने के निर्देश देते हुए ऐहतिहातन कदमों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। एसपी ने कहा कि मतदान से पहले डोर-टू-डोर संपर्क में भी प्रत्याशी सहित अधिकतम पांच लोगो को जमा होने की अनुमति रहेगी। इसके साथ चुनाव से पहले हर बूथ को जाकर फिजिकल चेक किया जाएगा। 30 अक्टूबर को वल्लभनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। ऐसे में मतदान बूथ को और ज्यादा मजबूत की कवायद जारी है। चुनाव करवाने वाले कर्मचारियों को प्रशिक्षण के जरिए ज्यादा तकनीक और नियमों की जानकारी दी जा रही है। उदयपुर एसपी डॉ राजीव पचार ने मतदान अधिकारी महामाया प्रसाद चौबीसा के साथ सेक्टर्स ऑफिसर्स से लंबी चर्चा की। उन्होंने कहा कि चुनाव अधिकारी के साथ हर क्षेत्र में थाने का कॉन्स्टेबल मौजूद रहेगा। एसपी ने कहा अवैध हथियार को धरपकड़ के साथ पूरी तरह चुनावी क्षेत्रों पर पुलिस की नजर रहेगी। मंगलवार को भी धरियावद विधानसभा का उदयपुर जिले से लगने वाले क्षेत्रों के कर्मचारियों का प्रशिक्षण होगा। बता दें कि कोरोनाकाल में वल्लभनगर विधायक गजेन्द्र सिंह शक्तावत और धरियावद विधायक गौतमलाल मीणा के निधन से इन दो सीटों पर उपचुनाव हो रहे है। इसी के तहत 8 अक्टूबर को नामांकन पत्र दाखिल होंगे और 11 अक्टूबर को नामाकंन पत्रों की जांच, 13 को नामांकन वापसी होगी। 30 अक्टूबर को मतदान और 2 नवंबर को मतगणना होगी।


0 टिप्पणियाँ