चित्तौड़गढ़ से गोपाल चतुर्वेदी की रिपोर्ट।

चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र मे अतिवृष्टि के कारण खराब हुई फसलों की शीघ्र गिरदावरी करवाकर मुआवजा दिलवाने की मांग को लेकर भाजपा पदाधिकारियों और किसानों ने चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के नेतृत्व में जिला कलेक्ट्री चौराहे पर राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला l चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के नेतृत्व में अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों के गिरदावरी करा कर मुआवजे की मांग को लेकर अब भाजपा हमलावर नजर आ रही है। जिसमें सैकड़ों की संख्या में एकत्रित हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को ऋतुराज वाटिका जिला कलेक्ट्री चौराहे तक एक विशाल रैली निकाली जो जिला कलेक्ट्री चौराहे पहुंचकर धरना प्रदर्शन में परिवर्तित हो गई। धरने को संबोधित करते हुए चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा कि चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र में पहले भी अनावृष्टि से किसानों के खेतों में बीज खराब हो गए और वर्तमान में अतिवृष्टि से किसानों के खेत में पानी भर जाने से भारी नुकसान हुआ है और लगातार हो रही वर्षा से खेतों में खड़ी फसलें पूरी तरह से सड़ कर नष्ट हो गई है। ऐसे में अन्नदाता पर भारी आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। अतिवृष्टि से मूंगफली, उड़द,तिल्ली,सोयाबीन सहित अन्य  सभी फसलें चौपट हो जाने का किसान वर्ग चिंतित होने के साथ उसकी आर्थिक स्थिति भी चरमरा गई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में सरकार द्वारा किसानों की केवल 20 से 30 फिसदी फसलों की गिरदावरी कराई जा रही है l जबकि क्षेत्र मे अधिकांश किसानों की फसलें नष्ट हो चुकी है। भाजपाइयों ने सरकार और प्रशासन को आगाह किया कि अगर 15 दिनों में सभी किसानों के अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों की गिरदावरी नहीं करवाई जाती है और मुआवजा नहीं दिया जाता है तो भाजपा जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठेगी l जिसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार और जिला प्रशासन की होगी।वहीं उन्होंने रीट परीक्षा में हुई धांधली की उच्च स्तरीय सीबीआई जांच कराने की भी मांग की है। उन्होंने बताया कि 26 सितंबर को पूरे प्रदेश में रीट परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रदेशभर कि मीडिया ने अनेक प्रकार की धांधलीयों को उजागर किया। जिसमें रीट परीक्षा में कई स्थानों पर परीक्षक व सरकारी कर्मचारियों के साथ ही नकल माफियाओं की प्रत्यक्ष रुप से मिलीभगत होना सामने आया है। जिससे कई वर्षों से तैयारी कर रहे परीक्षार्थियों और बेरोजगार युवाओं को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। और उनकी वर्षों की मेहनत भी पानी में बह गई है। उन्होंने रीट परीक्षाओं में धांधली की सीबीआई से जांच करवाने की मांग करते हुए इस धांधली में लिप्त सभी दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई कर उन्हें सजा दिलाने की भी मांग की है।प्रदर्शन में चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के अलावा चित्तौड़गढ़ प्रधान देवेंद्र कंवर, कमलेश पुरोहित, बद्रीलाल जाट, सुरेश झंवर,कमलेश आमेरिया,शैलेंद्र झंवर, श्याम लाल शर्मा, भंवर सिंह खरड़ी बावड़ी,  रवि मेनारिया दिनेश शर्मा , सागर सोनी, हरीश ईनानी,अनिल ईनानी,ओम शर्मा,कैलाश जाट,  सहित कई अन्य भाजपा महिला मोर्चा, भाजपा कार्यकर्ता और किसान मोर्चा के सदस्य मौजूद रहे।