जिले के खींवसर थाना क्षेत्र की बिरलोका SBI ब्रांच के पौने दो साल पुराने एक लोन फर्जीवाड़े के मामले में 4 दिन पहले आरोपी वकील के साथ गिरफ्तार किए गए SBI बैंक मैनेजर सत्यनारायण की शुक्रवार को नागौर जेल में मौत हो गई थी। इस मामले में शनिवार को धरने पर बैठे प्रजापत समाज के लोग व परिजन आधी रात शव लेने को तैयार हुए। जिसके बाद मामला शांत हुआ।
इससे पहले JLN हॉस्पिटल के बाहर धरने पर बैठे परिजन और प्रजापत समाज के लोग रात करीब 8 बजे SP कार्यालय के बाहर पहुंचे और यहां नारेबाजी व प्रदर्शन करने लगे। हंगामा होते देख यहां से पुलिस ने प्रजापत समाज के तीन नेताओं को शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली थाने ले गई। इसके बाद भीड़ उग्र हो गई और वो भी कोतवाली थाने के बाहर जाकर धरने पर बैठ गई।
देर रात एएसपी से हुई धरने पर बैथे लोगों की वार्ता में मृतक बैंक मैनेजर को दोष मुक्त करने, न्यायिक जांच करवाने और पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने जैसी मांगों पर सहमति का आश्वासन देने की बात पर विवाद शांत हुआ। इसके बाद पकडे गए तीनों नेताओं को छोड़ा गया और कोतवाली थाने से भीड़ छंटी।
ये था मामला
जिले के खींवसर थाना क्षेत्र की बिरलोका SBI ब्रांच के पौने दो साल पुराने एक लोन फर्जीवाड़े के मामले में 3 दिन पहले एक आरोपी वकील के साथ गिरफ्तार किए गए SBI बैंक मैनेजर सत्यनारायण की शुक्रवार को नागौर जेल में मौत हो गई है। मृतक SBI बैंक मैनेजर व वकील को शुक्रवार को ही कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में नागौर जेल भेजा गया था। जेल पहुंचने के एक घंटे बाद ही बैंक मैनेजर की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में जेल प्रसाशन उसे लेकर JLN हॉस्पिटल पहुंचा। जहां डॉक्टर्स ने उसे डेड घोषित कर दिया था।


0 टिप्पणियाँ