हनुमानगढ़ विश्वास कुमार।
राजस्थान में इन दिनों लगातार हो रही बड़ी-बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं के कारण रोडवेज में अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसके चलते आम यात्री यात्रा नहीं कर पा रहा है। राज्य सरकार ने रोडवेज के साथ इन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये निजी बसों को भी लगाया है। आरएएस प्री परीक्षा में 6 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है। हालांकि सरकार की तरफ से सभी अभ्यर्थियों के लिए यात्रा की निःशुल्क व्यवस्था की गई थी।लेकिन हनुमानगढ जक्शन के मुख्य बस स्टेंड पर अवस्थाएं हावी रही। एक दिन पूर्व ही अभ्यर्थी हनुमानगढ पहुंचे व बस स्टैंड पर स्थित दुकानदारों ने बताया कि हनुमानगढ पहुंचे अभ्यर्थियों ने रात को बसे रोक रोक कर खूब हंगामा किया तो वही पेपर समाप्त होने के बाद राज-काज न्यूज़ की टीम जब हनुमानगढ बस स्टैंड पर पहुंची तो अभ्यर्थियों की भारी भरकम भीड़ जुटी हुई थी व हर कोई बसों के पीछे भाग रहा था। जैसे ही बसे पहुंची तो अभ्यर्थी जान की परवाह किये बिना घर पहुँचने की जल्दबाजी में बसों की खिड़कियों से ही बस में घुसते नजर आए। तो वही आम सवारियां भी परेशान होती रही।
कोरोना गाइडलाइंस की भी उड़ी धज्जियां
यात्रा के दौरान परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जायेगी। मास्क अनिवार्य होगा। इसके साथ ही हैंड सेनीटाइजर भी साथ में रखने की सलाह दी गई है। वही सरकार द्वारा यात्रा के दौरान परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग। मास्क अनिवार्य, इसके साथ ही हैंड सेनीटाइजर भी साथ में रखने की सलाह दी गई थी। लेकिन कोरोना गाइडलाइंस की भी जमकर धज्जियां उड़ाई गई।

0 टिप्पणियाँ