झालावाड़ से हरिमोहन चोडॉवत।
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का दीपावली पर पटाखे ना जलाएं जाने को लेकर दिये गए बयान का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इसी मामले को लेकर झालावाड़ में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने विराट कोहली के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया साथ ही विराट कोहली के पोस्टर भी जलाए। हिंदू युवा वाहिनी के झालावाड़ अध्यक्ष सचिन कश्यप ने बताया कि भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली अपने खेल पर ध्यान ना दे कर हिंदुओं को ज्ञान देने में लगे हैं। जहां ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ी अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीत कर ला रहे हैं। तो वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान से हार रही है। क्योंकि उनका ध्यान हिंदुओं के सबसे बड़े त्यौहार दीपावली पर उन्हें ज्ञान देने में लगा है। विराट कोहली एक भारतीय होने के बावजूद भारतीय सभ्यता संस्कृति व यहां के त्यौहार परंपरा को ठेंगा दिखाते हुए हिंदू धर्म की आस्था पर चोट पहुंचाते हुए दीपावली पर पटाखे ना जलाए जाने का ज्ञान दे रहे हैं। जबकि उन्हें अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए। इसी मामले में विरोध जताते हुए हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने झालावाड़ के शहीद निर्भय सिंह सर्किल पर नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन किया व बाद में विराट कोहली के पोस्टर भी जलाएं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विराट कोहली को हिंदू धर्म के लोगों को ज्ञान नहीं ।देने व अपने खेल पर ध्यान देने की भी नसीहत दे डाली।

0 टिप्पणियाँ