सिरोही ब्यूरो रिपोर्ट।
सिरोही जिले के आबूरोड में एसीबी की ओर से बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में पीडब्ल्यूडी XEN रमेश बराडा के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार सिरोही एसीबी अधिकारी नारायण राजपुरोहित के नेतृत्व में जोधपुर, जयपुर और पाली की टीमें अधिकारी के घर पर विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है। क्रेशर और स्वरूपगंज स्थित निजी स्कूल समेत अन्य ठिकानों पर भी एसीबी की ओर से कार्रवाई जारी है। बता दें, पूरी कार्रवाई जयपुर निदेशालय के निर्देश पर की जा रही है। अधिकारी का चार महीने पहले आबूरोड से किसी दूसरे जगह ट्रांसफर हो गया था, लेकि अभी तक उसने कहीं ज्वाइन नहीं किया है।

0 टिप्पणियाँ