उदयपुर भगवान प्रजापत।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने गुरूवार को सीसारमा के पटवारी को 2500 रूपए की रिश्वत के साथ रंगे हाथो गिरफ्तार किया था। पटवारी ने परिवादी से कृषि भूमि के नामातंरण के एवज में रिश्वत मांगी थी।एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा ने बताया कि परिवादी शैतान सिंह ने कार्यालय मे उपस्थित होकर पटवारी योगेश नागदा के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवाई कि उनकी पत्नी सुमन कुंवर के नाम से खरीदी गई कृषि भूमि जो कि कानपुर ग्राम पंचायत की पेरी-फेरी में स्थित हैं। उस कृषि भूमि के नामातरंण के एवज में पटवारी द्वारा 2500 रूपए की रिश्वत मांगी जा रही हैं। एसीबी ने परिवादी की शिकायत का सत्यापन करवाया तो शिकायत सही पाई गई। इसके बाद एसीबी की टीम ने गुरूवार को पटवारी को परशुराम चौराहे के समीप सब सिटी सेंटर निवास स्थान से रिश्वत की राशि के साथ रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद टीम ने पटवारी के कब्जे से रिश्वत की राशि बरामद कर ली। एसीबी की टीम पटवारी के घर के साथ-साथ बैंक लॉकर्स को खंगालेगी। एसीबी के पुलिस निरीक्षक डॉ. सोनू शेखावत ने कार्यवाही को अंजाम दिया। एसीबी टीम के सदस्य के रूप में पुलिस निरीक्षक हरीशचन्द्र सिंह, हैड कांस्टेबल मुनीर मोहम्मद, अशोक कुमार राणा, टीकाराम, कनिष्ठ सहायक दलपत सिंह, लक्ष्मण सिंह शामिल थे।

0 टिप्पणियाँ