जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।

राजस्थान मे डीजीजीआई एक बार फिर से एक्शन मोड पर आ गया है। डीजीजीआई ने राजसमंद के मिराज समूह पर छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया है। समूह के उत्पादों की पैकेजिंग से जुड़ी कंपनियों पर कार्रवाई की गई है। रेड में बड़ी संख्या में जीएसटी चोरी के दस्तावेज भी मिले हैं। डीजीजीआई अधिकारी समूह के ठिकानों पर मिले दस्तावेजों की जांच पड़ताल कर रहे हैं। जीएसटी चोरी का भी आंकलन किया जा रहा है।डीजीजीआई की ओर से दस्तावेजों का आंकलन करने के बाद टैक्स चोरी का आंकड़ा जारी किया जा सकता है। सूत्रों की माने तो समूह के ठिकानों पर जांच पड़ताल में उत्पाद निर्माण और वितरण के आंकड़ों से 500 करोड रुपए से ऊपर टैक्स चोरी की आशंका है। इससे फहले मार्च 2020 में डीजीजीआई ने समूह के ठिकानों पर छापे मार कार्रवाई को अंजाम दिया था। उस समय मिले दस्तावेजों के आधार पर ही डीजीजीआई ने अब यह कार्रवाई की है। नाथद्वारा, हरिद्वार, अहमदाबाद और राजसमंद में छापा मार कार्रवाई की गई थी। उस समय प्रमोटर्स के बाहर होने से कार्रवाई फ्लॉप हो गई थी, लेकिन फिर से डीजीजीआई ने एक्शन लेते हुए उस समय मिले दस्तावेजों को डवलप करते हुए फिर कार्रवाई को अंजाम दिया है। डीजीजीआई की कार्रवाई त्योहारी सीजन पर बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। इससे कारोबारी समूह के अन्य सहयोगियों में भी हड़कंप मचा हुआ है।