जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।

राजस्थान प्रदेश के कांग्रेस पीसीसी चीफ और शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा का आज जन्मदिन है। डोटासरा के जन्मदिन के अवसर समर्थकों ने जहा शक्ति प्रदर्शन दिखाया वही  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी गोविंद सिंह डोटासरा के साथ उनके जन्मदिन पर केक कटवाया और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

 इससे पहले डोटासरा को उनके सिविल लाइन स्थित निवास पर जन्मदिन की बधाई देने वाले कार्यकर्ताओं नेताओं का तांता लगा रहा। प्रोफेशनल कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजीव अरोड़ा भी जन्मदिन की बधाई देने उनके निवास पर पहुंचे। कांग्रेस के पदाधिकारी और प्रदेश भर से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं नेता उनके जन्मदिन  की बधाई देने जयपुर पहुंच रहे हैं।