उदयपुर से भगवान प्रजापत। 

राजस्थान में 5378 पदों के लिए पटवारी भर्ती परीक्षा शनिवार को शुरू हुई। कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित हो रही परीक्षा के लिए उदयपुर में शनिवार को 109 केन्द्रों पर परीक्षार्थियों ने अपने भाग्य आजमाए। शनिवार और रविवार को होने वाली पटवारी परीक्षा के लिए उदयपुर जिले में सवा लाख परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। शनिवार को पटवारी की परीक्षा दो पारियों मे हुई। पहली पारी सुबह 8.30 से 11.30 बजे और दूसरी पारी दोपहर 2.30 से 5.30 बजे चली। उदयपुर में स्थानीय परीक्षार्थियों के साथ डूंगरपुर, जयपुर, जोधपुर, सिरोही जिलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे। रविवार को करवा चौथ होने से शनिवार को ही सभी महिलाओं परीक्षार्थियों की परीक्षा हो गयी लेकिन रविवार को पुरूष परीक्षार्थी परीक्षा देगें। 

परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों की मिली जुली प्रतिक्रिया

शनिवार को दो पारियों में हुई पटवारी परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों की मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आयी। कुछ परीक्षार्थियों के चेहरे खिले हुए दिखाई दिये तो कुछ परीक्षार्थियों के पेपर अच्छा नही होने से उनके चेहरे पर चिंता की लकीरें थी। तीन घंटे की परीक्षा के बाद केन्द्र के बाहर निकलने पर परीक्षार्थियों ने अपने-अपने तरीके से पेपर का मूल्याकंन किया।

शहर के आसपास बनाए गये परीक्षा केन्द्र

रीट परीक्षा के दौरान बनाए परीक्षा केन्द्र जिला मुख्यालय से दूरी पर होने से कई परीक्षार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसी बात को ध्यान में रखते हुए कर्मचारी चयन आयोग द्धारा इस बार पटवारी परीक्षा के लिए परीक्षा केन्द्र शहर और आसपास ही बनाए गये थे। शहरी क्षेत्र में परीक्षा केन्द्र होने से परीक्षार्थियों को केन्द्र ढूंढनें में परेशानी नही हुई। 

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

परीक्षा केन्द्रों पर जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किय गये। पुलिस के जवानों के साथ अधिकारियांे की तैनातगी भी की गई। परीक्षा केन्द्रों पर कोविड - 19 के नियमों के तहत परीक्षार्थियांे को प्रवेश यिा गया। इसके अलावा परीक्षा केन्द्रों पर नकल नही हो, इस बात का पूर्ण ध्यान रखा गया।