जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की पुत्रवधु निहारिका का इन दिनो स्वास्थ्य खराब चल रहा है।जिसके चलते पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी कार्यक्रमो से दूरी बना रखी है। वसुंधरा राजे की पुत्रवधू के उत्तम स्वास्थ्य की कामना के लिए मंगलवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने खोले के हनुमानजी मन्दिर में हवन यज्ञ का आयोजन किया। इस अवसर पर हवामहल के पूर्व विधायक सुरेन्द्र पारीक पूर्व जयपुर जिलाध्यक्ष संजय जैन, पूर्व जयपुर शहर महामंत्री नरेश शर्मा, लक्ष्मीकांत पारीक, युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री महेंद्र सिंह, महिला मोर्चा जयपुर शहर की पूर्व अध्यक्ष कविता मलिक, शहर भाजपा के मन्त्री अनुराग खेतान युवा मोर्चा के आशीष महेता, अखिल शुक्ला सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हवन में आहुतियां देकर निहारिका के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

0 टिप्पणियाँ