जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर हुए राज्य स्तरीय समारोह में शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के विवादास्पद बयान की चौतरफा निंदा हो रही है। 

सम्मानीय पाठक,

सबसे पहले आपका हार्दिक धन्यवाद कि आपने राजकाज न्यूज़ को अपना समाचार माध्यम बनाया है। 

यदि आप हमारे नियमित पाठक हैं तो आपको पता ही होगा कि हम लगातार पूरे प्रदेश की खबरें आप तक पहुंचाते रहें हैं साथ ही आपने देखा होगा कि हम आपके और ख़बरों के बीच किसी भी विज्ञापन को बाधा बनने नहीं देते। हमारी इच्छा है यही क्रम आगे भी बना रहे। 

इसीलिए आपसे निवेदन है कि आप राजकाज न्यूज़ के सब्सक्राइबर बने और इसके लिए पूरे वर्ष के लिए मात्र रु 365 का योगदान देवें। आप यह भुगतान ऑनलाइन हमारे बैंक खाते में कर सकते हैं जिसकी डिटेल आगे उपलब्ध है।  राजकाज सम्पादकीय टीम को पूरा भरोसा है कि आपका स्नेह और आशीर्वाद यूँही बना रहेगा। 

वैसे जो लोग असमर्थ हैं वे हमारी सेवाओं का लाभ निःशुल्क उठा सकते हैं।  हम आप तक निष्पक्ष पत्रकारिता पहुंचाने के लिए आपसे सहयोग मांग रहे हैं तथा यह कोई शर्त नहीं है। 

शुभकामनाओं सहित। 

टीम राजकाज 

बैंक खाता - SUGHAN MEDIA 

CURRENT / चालू 

KOTAK MAHINDRA BANK

खाता संख्या - 9245598259 

IFSC - KKBK 0000273

शिक्षा राज्यमंत्री अपने बयान पर घिरते जा रहे हैं। राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा ने बयान की निंदा करते हुए डोटासरा को मूर्ख मंत्री बता दिया। सुमन शर्मा ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा की शिक्षा मंत्री की बुद्धि पर उन्हें तरस आती है। एक मंत्री पद पर रहकर व्यक्ति इस प्रकार के बयान कैसे दे सकता है। शिक्षा राज्यमंत्री के बयान की निंदा होनी चाहिए। सुमन शर्मा ने कहा कि डोटासरा को महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। महिला शिक्षकों पर दिए विवादास्पद बयान पर घिरे मंत्री डोटासरा,डोटासरा ने कहा था जिस स्कूलों में महिला स्टाफ ज्यादा होता है वहां आपस के झगड़े खूब होते हैं।आपको बता दे, कि प्रदेश के शिक्षा राज्यमंत्री और पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर महिला टीचर्स को लेकर एक चौंकाने वाले बयान दिया था। उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों में महिला स्टाफ ज्यादा संख्या में हो जाता हैं, वहां पर झगड़े भी ज्यादा ही होते हैं। ऐसे हालातों में सुधार होना चाहिए। सुमन शर्मा ने कहा की कांग्रेस का कल्चर दूषित हो चुका है। महिलाओं को अपमानित करना कांग्रेस का कल्चर बन चुका है। राज्य महिला आयोग अध्यक्ष का खाली पड़ा पद है जिसे सरकार अब तक नहीं भर पाई है। शर्मा ने कहा कि गोविंद सिंह डोटासरा के इस बयान की निंदा होनी चाहिए। उन्हें अपने इस बयान के लिए महिलाओं से माफी भी मांगना चाहिए।