जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को सचिवालय के अत्याधुनिक सुविधायुक्त पांच सितारा स्वागत कक्ष का लोकार्पण किया। इस स्वागत कक्ष में बेबी फीडिंग सहित तमाम आधुनिक सुविधाओं के साथ आगुंतकों को राहत मिलेगी।
सम्मानीय पाठक,
सबसे पहले आपका हार्दिक धन्यवाद कि आपने राजकाज न्यूज़ को अपना समाचार माध्यम बनाया है।
यदि आप हमारे नियमित पाठक हैं तो आपको पता ही होगा कि हम लगातार पूरे प्रदेश की खबरें आप तक पहुंचाते रहें हैं साथ ही आपने देखा होगा कि हम आपके और ख़बरों के बीच किसी भी विज्ञापन को बाधा बनने नहीं देते। हमारी इच्छा है यही क्रम आगे भी बना रहे।
इसीलिए आपसे निवेदन है कि आप राजकाज न्यूज़ के सब्सक्राइबर बने और इसके लिए पूरे वर्ष के लिए मात्र रु 365 का योगदान देवें। आप यह भुगतान ऑनलाइन हमारे बैंक खाते में कर सकते हैं जिसकी डिटेल आगे उपलब्ध है। राजकाज सम्पादकीय टीम को पूरा भरोसा है कि आपका स्नेह और आशीर्वाद यूँही बना रहेगा।
वैसे जो लोग असमर्थ हैं वे हमारी सेवाओं का लाभ निःशुल्क उठा सकते हैं। हम आप तक निष्पक्ष पत्रकारिता पहुंचाने के लिए आपसे सहयोग मांग रहे हैं तथा यह कोई शर्त नहीं है।
शुभकामनाओं सहित।
टीम राजकाज
बैंक खाता - SUGHAN MEDIA
CURRENT / चालू
KOTAK MAHINDRA BANK
खाता संख्या - 9245598259
IFSC - KKBK 0000273
दरअसल प्रदेशभर से सचिवालय में कामकाज के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। हर दिन आने वाले आगंतुकों को अब हाईटेक सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस अत्याधुनिक सुविधायुक्त पांच सितारा स्वागत कक्ष का लोकार्पण किया।
जानिए क्या खास है पांच सितारा स्वागत कक्ष मे।
स स्वागत कक्ष में अलग-अलग एंट्री और एक्जिट पॉइंट हैं। साथ ही बड़े एयर कंडीशंड वेटिंग हॉल में शिशुओं के लिए बेबी फीडर रूम और दिव्यांगों के लिए खास व्यवस्था की गई है। सचिवालय में पूरे प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आने-वाले आगंतुकों को मंत्रियों और अफसरों से मिलने के लिए घंटों कतार में लगना पड़ता है, लेकिन अब उनकी यह परेशानी दूर होगी। अगर पास बनवाने के लिए कुछ देर का इंतजार भी करना पड़ा तो आगुंतक सुसज्जित वातानुकुलित कक्ष में आरामदायक कुर्सियों में अपनी बारी का इंतजार कर सकेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर सचिवालय में फाइव स्टार होटल की तर्ज पर 3 करोड़ 14 लाख रुपए की लागत से अत्याधुनिक स्वागत कक्ष तैयार हो गया है। सारा स्वागत कक्ष वातानुकुलित है और 125 आगुंतकों को बैठने के लिए आरामदायक कुर्सियां हैं। फिलहाल एंट्री और एक्जिट एक ही जगह से हो रही है, लेकिन अब अलग-अलग एंट्री और एक्जिट होगी। पास बनाने के लिए 10 की जगह 15 काउंटर वातानुकुलित वेटिंग कक्ष है। विशेष पास काउंटर दिव्यांग जनों के लिए बनाया गया है। बड़े-बड़े एलईडी लगाये है। दिव्यागों के लिए विशेष तरह की कुर्सियां लगाई गई है। दिव्यांग महिला और पुरुषों के लिए विशेष टॉयलेट बनाये गए हैं। शिशुओं का विशेष ध्यान रखते हुए बेबी फीडिंग सुविधा की गई हैं।
0 टिप्पणियाँ