जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।

राजस्थान हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस अकील अब्दुल हमीद कुरैशी को राज्यपाल कलराज मिश्र ने मंगलवार को शपथ दिलाई। इस दौरान सीएम अशोक गहलोत भी मौजूद रहे। राजस्थान हाईकोर्ट के सीजे इंद्रजीत महांति की जगह उनका तबादला हुआ है। आपको बतादे,कि गुजरात सरकार के खिलाफ फैसले से चर्चाओं में आए जस्टिस अकील अब्दुल हमीद कुरैशी को राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजस्थान हाईकोर्ट चीफ जस्टिस पद की शपथ दिलाई। राजभवन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मौजूदगी में मंगलवार को हुए कार्यक्रम में कुरैशी ने सीजे पद की शपथ ली। जस्टिस कुरैशी 7 मार्च 2022 को रिटायर होने वाले हैं। ऐसे में उनका कार्यकाल करीब साढे 5 महीने ही रहेगा। इस दौरान मुख्य सचिव सहित हाईकोर्ट के कई मौजूदा जज और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।