उदयपुर से भगवान प्रजापत।

उदयपुर शहर के आयड़ क्षेत्र में स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में चोरों ने ऑफिस के ताले तोड़ते हुए सारा सामान बिखर दिया और ईमित्र की मशीन का एटीएम समझकर मशीन के साथ तोड़फोड़ कर दी। जानकारी के अनुसार विद्यालय में तीन दिन की छुट्टी होने से विद्यालय के सभी कमरों पर ताले जड़े हुए थे। शनिवार सुबह जब स्कूल परिसर में शिक्षक ओर बच्चे पहुंचे तो कमरों के ताले टूटे हुए थे। 

सके अलावा ऑफिस की अलमारी के ताले तोड़कर उसमें रखा सारा सामान को बिखर दिया। चोरों ने कमरों में अपने नाम और अपनी पहचान बताते हुए कक्षा के एक दरवाजे पर कागज चस्पा कर दिया, जिस पर मोबाइल नम्बर तक लिखे थे। इधर विद्यालय के शिक्षको ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। प्रतापनगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली।  विद्यालय की प्रधानाचार्य आशा शर्मा ने बताया कि शनिवार की सुबह विद्यालय खुलने के बाद पता चला कि विद्यालय के कमरो के ताले टूटे हुए हैं। इसके बाद सभी कमरों में देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। उन्होने यह भी बताया कि विद्यालय का ऑफिस भी बिखरा हुआ था। पुलिस ने अब परिवाद दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।