उदयपुर से भगवान प्रजापत।

उदयपुर जिले की वल्लभनगर विधानसभा में होने वाले उपचुनाव में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जान फूंकने और एक जुट करने को लेकर शनिवार को बैठक आयोजित हुई। प्रभारी मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने आह्वान किया कि आने वाले 14 दिन बड़े अहम है। इसमें सभी को पूरी ताकत झोंकनी होगी और प्रीति कुंवर को अच्छे मतों से जीत दिलानी होगी। बैठक मे पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया सहित कई नेता मौजूद थे। अशोक नगर स्थित विज्ञान समिति भवन में आयोजित बैठक में खाचरियावास ने कांग्रेस के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उपचुनाव में इस बात का किसी को इंतजार नही करना है कि कोई उन्हे बुलाएगा तभी वह प्रचार प्रसार करेंगे। पार्टी के सभी लोगों को एक ताकत बनकर कार्य करना होगा। राज्य सरकार की योजनाओं को जनता के बीच लेकर जाना होगा। वल्लभनगर में पिछले 6 माह में हुए 2 हजार करोड के कार्यो को बताना होगा ताकि जनता यह समझ सकें कि सभी वर्गो का विकास केवल कांग्रेस कर सकती हैं। पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ गिरिजा व्यास ने कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस के नेताओं को एक साथ कार्य करना होगा। पूरे जिले के तमाम नेताओं को वहां पर जाकर प्रचार प्रसार करने की जरूरत है और कांग्रेस की एकजुटता दिखाने की जरूरत हैं।

खाचरियावास ने भाजपा पर बोला हमला।

मिडिया से बातचीत करते हुए खाचरियावास ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होने कहा कि मोदी सरकार आमजनता का विश्वास खो चुकी हैं। सरकार पेट्रोल-डीजल के दामों पर अंकुश लगाने में नाकाम रही है। इसका खामियाजा आमजनता को भुगतना पड़ रहा हैं। भाजपा ने चुनाव से पहले जनता से जो भी वादे किये उनमें से एक भी पूरा नही किया। राजस्थान मे भाजपा पूरी तरह से बिखर गयी हैं। इसलिए वह विपक्ष की भूमिका भी पूरी तरह से निभा नही पा रही हैं। उन्होने कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस को अच्छे मतों से जीतेगी और कड़ी से कड़ी जुड़ने के बाद दोनों विधानसभा क्षेत्रो में निरन्तर विकास के कार्य होते रहेगे।

खाचरियावास का दावा - हजारों वोटों से जीतेगी कांग्रेस।

खाचरियावास ने दावा किया कि दोनों विधानसभाओ में उपचुनाव में कांग्रेस हजारों वोटों से जीतेगी। उन्होने कहा कि वल्लभनगर विधानसभा में प्रीति शक्तावत 40 हजार से ज्यादा वोटों से जीतने वाली हैं। धरियावद में कांग्रेस प्रत्याशी नगराज मीणा 30 हजार से ज्यादा वोटों से जीतने वाले हैं।