करौली के मंडरायल से महेन्द्र पाल की रिपोर्ट।
करौली जिले के मंडरायल उपखंड उपखंड मुख्यालय पर सोमवार को मरीज परिजन ने महिला चिकित्सक से अभ्रदता कर दी। जिससे चिकित्सा कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। पुलिस ने नामजद परिजन के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कारवाई शुरू कर दी है।इधर चिकित्सका कर्मचारियों ने पुलिस पर सवालिया निशान खडे करते हुए कहा कि जबतक आरोपी के खिलाफ कारवाई नही होगी कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
पीडित चिकित्सक ने बताया कि नयागांव निवासी पातीराम मीना अपने किसी परिजन मरीज को सीएचसी मे दिखाने आया। चिकित्सक का आरोप है कि मौसमी बीमारियों के चलते ओपीडी में लंबी कतार लगी हुई थी।लेकिन पतीराम मरीज को दिखाने के बजाय अपने नियम पालनो का उल्लंघन कर रहा था और लाइन को तोड़ रहा था जिसको लेकर लाइन में खड़े मरीज भी आपत्ति करने लगे। इस पर सुरक्षा गार्ड द्वारा जब उसे रोका गया तो गार्ड के साथ अभद्रता करते हुए गाली गलौज का प्रयोग किया गया साथ ही चिकित्सक सुनैना राजपूत से भी अभ्रदता की गई। इस पर चिकित्सका कर्मचारियों भडक गये और सभी चिकित्सा कर्मियों ने आक्रोश जताते हुए कार्य का बहिष्कार कर दिया।साथ ही थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। चिकित्सका कर्मचारियों का कहना है कि जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी तब तक सीएचसी में कोई भी चिकित्सा कर्मी कार्य नहीं करेगा। उन्होंने बताया कि जिस समय पुलिस को अस्पताल पर बुलाया गया। उस समय आरोपी यही घूम रहा था और हम लोगों ने आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस से बोला तो उन्होंने कहा कि हमने उसको समझा दिया है लेकिन गिरफ्तार नहीं किया गया। जिसको लेकर आरोपी पातीराम मीणा के और भी हौसले बुलंद हो गए और अपनी शान के साथ में चिकित्सालय परिसर से बाहर चला गया। चिकित्सका कर्मचारियों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि थाने में 2 घंटे तक चिकित्सा कर्मियों की प्राथमिकी तक दर्ज नहीं की गई। जब चिकित्सा कर्मियों द्वारा मीडिया कर्मियों को इसकी सूचना दी गई। तब पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। फिलहाल पुलिस द्वारा अभी तक कोई भी एक्शन नहीं लिया गया। यदि चिकित्सालय में चिकित्सा कर्मी ही सुरक्षित नहीं रहेंगे तो मरीज किस तरीके से सुरक्षित रह पाएंगे। चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनैना राजपूत ने अपने कार्मिकों के साथ कार्य बहिष्कार करते हुए कहा कि जबतक आरोपी के खिलाफ कोई कारवाई नही होगी तबतक कार्य बहिष्कार रहेगा। इधर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ कारवाई शुरू कर दी है।

0 टिप्पणियाँ