सवाईमाधोपुर से हेमेन्द्र शर्मा।

कृषि कानून के विरोध में संयुक्त किसान मोर्च का रेल रोको आंदोलन के  आह्वान पर आज सोमवार को सवाई माधोपुर में किसनों द्वारा रेलवे स्टेशन पर दिल्ली मुम्बई रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन किया। रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन से पूर्व किसान कृषि कानून के विरोध एंव किसान आंदोलन के समर्थन में कलेक्ट्रेट के समक्ष चल रहे धरना स्थल पर एकत्रित हुए और फिर रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए रेलवे स्टेशन पहुँचे । जहाँ किसानों ने दिल्ली मुम्बई रेलवे ट्रेक और जमकर प्रदर्शन किया । इस दौरान बड़ी संख्या में किसान रेलवे ट्रेक पर बैठ गए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । इस दौरान किसानों ने पद गाकर चंग की थाप पर नृत्य भी किया । किसान नेता मुकेश भुप्रेमी ने बताया कि कृषि कानून वापसी की मांग को लेकर किसान लम्बे समय से आंदोलन कर रहे है। लेकिन केंद्र सरकार द्वारा किसानों की कोई सुनवाई नही की जा रही। मजबूरन किसानों को रेलवे ट्रेक पर उतरना पड़ा है। किसान नेताओ ने कृषि कानून रद्द करने ,एमएसपी गारंटी कानून बनाने सहित बिजली आपूर्ति बहाल करने ,मजदूर विरोधी कानून समाप्त करने ,किसानों को खाद उपलब्ध करवाने,पेट्रोल डीजल एंव गैस के दाम कम करने आदि मांगे पुरी करने की मांग की है । किसानों द्वारा रेल रोको आंदोलन के तहत रेलवे ट्रेक पर किये गए प्रदर्शन के दौरान रेलवे पुलिस बल एंव स्थानीय रेलवे पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चोबन्द रही।