करौली ब्यूरो रिपोर्ट।

करौली मे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंतीवर्ष के अवसर पर स्वतंत्रता सैनानी चिरंजीलाल शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित गांधीजी की प्रतिमा पर सूत की माला पहनाकर जयंती मनाई गई। इस दौरान सोशल डिस्टेंन्सिग सहित अन्य नियमों की पालना कर आमजन को भी बचाव के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया गया। जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनके विचारों एवं आदर्शों को स्मरण कर किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने बताया कि गांधीजी के मूलमंत्र सत्य अहिंसा और त्याग कोे अपने जीवन में उतार कर उनके आर्दशों पर आगे बढें, गांधीजी के आदर्श अपने-अपने क्षेत्र में मिसाल है उन्होने बताया कि गांधीजी ने विभिन्न धर्मों के लोगों को भाईचारें के साथ रहने, स्वास्थ्य को प्राकृतिक तरीके से सही रखने, अपने जीवन में खादी के मूलमंत्र को अपनाने के साथ साथ पर्यावरण को प्रदूषित न करने, नशे से दूर रहने, हिंसा का भाव मन में न लाने एवं प्लास्टिक का उपयोग नही करने की भी आने वाली पीढी को दूर रहने के सिद्धान्तों पर भी बल दिया। इसके अलावा गायक कलाकार अनिल शुक्ला एवं दिव्यांग बालक चीनू गुप्ता ने गांधीजी के प्रिय भजन, रामधुन की प्रस्तुति दी। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर परसराम मीना ने गांधी दर्शन व जीवन पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी भरतलाल मीना, नगर परिषद नरसी मीना, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक कुलदिप सिंह,सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी धर्मेन्द्र मीना, गांधी दर्शन समिति के सहसंयोजन प्रेमसिंह माली,अभय शास्त्री, बृजकिशोर शर्मा,समाज सेवी बबलू शुक्ला, अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिला कलेक्टर ने गांधी जयंती के अवसर पर रैली को किया रवाना।

जिला कलेक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने गांधी जयंती के अवसर पर कलेक्टेट परिसर से स्काउट, एनसीसी, एनएसएस आयोजित रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।इस दौरान जिला कलेक्टर द्वारा छात्र-छात्राओं को गांधी के सिद्धान्तों पर चलने की शपथ भी दिलाई। इस दौरान स्काउट सीओ अनिल गुप्ता, एनएसएस प्रभारी घनश्याम मीना सहित एनसीसी के प्रभारी उपस्थित रहें। रैली का समापन स्वतंत्रता सैनानी चिरंजीलाल शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे किया गया। 

रविवार को होगा प्रदर्शनी का आयोजन।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर परसराम मीना ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की 150वीं जयंती वर्ष के आयोजनों की श्रंखला में 3 अक्टूबर को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मे प्रदर्शनी का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जायेगा।