करौली ब्यूरो रिपोर्ट।

करौली जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से महात्मा गांधी जी की जंयती के अवसर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।इस दोरान विधिक सहायता शिविर का आयोजन भी किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है, जिसके तहत करौली विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 02 अक्टूबर 2021 से 14 नवम्बर 2021 तक कार्यक्रम संचालित किया जायेगे। जिसके तहत जिला मुख्यालय व तालुका मुख्यालयों पर प्रतिदिन विशेष जागरूकता व आउटरीच कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। सचिव ने बताया कि अभियान का शुभारम्भ आज महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती के अवसर पर जिला मुख्यालय व तालुका मुख्यालयो पर प्रभात फेरी व विधिक जागरूकता शिविरों के माध्यम से किया गया। जिला मुख्यालय पर स्काउट गाईड के सहयोग से नगाड खाना दरवाजा से श्री चिरंजीवी लाल उ0मा0वि0 करौली तक महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की झांकियों के साथ प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश प्रशान्त अग्रवाल व स्काउट गाईड के सी.ओ. अनिल गुप्ता द्वारा प्रभात फेरी को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर अध्यापक गणपत लाल गुप्ता, पैनल अधिवक्ता ईमामुद्दीन खांन, पैरा लीगल वॉलेन्टियर राधारमण सारस्वत, प्राधिकरण के लिपिक चन्द्र दीप जैन व लोकेश कुमार गुप्ता उपस्थित रहे।

प्रभात फेरी के पश्चात प्राधिकरण के सचिव प्रशान्त अग्रवाल, पैनल अधिवक्ता ईमामुद्दीन खांन द्वारा राजकीय बापू उ0प्रा0वि0 करौली में महात्मा गांधी के चित्रपट पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें  विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमति मीना गुप्ता, अध्यापक बृजभूषण शर्मा, वीणा शर्मा, रतन लाल मीना, पूर्व अध्यापक व सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश चतुर्वेदी, पैरा लीगल वॉलेन्टियर राधारमण सारस्वत, आदि मौजूद रहे। विधिक जागरूकता शिविर में सचिव प्रशान्त अग्रवाल, सहित अन्य लोगो ने महात्मा गांधी की जीवनी व विधिक जागरूकता संबंधी विभिन्न जानकारी दी गई।  सचिव ने बताया कि अभियान के दौरान रविवार को प्रातः 11ः00 बजे निःशुल्क विधिक सहायता पर आंगनबाडी कार्मिकों व आशा सहयोगिनियों हेतु ऑनलाईन वर्चुअल विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जावेगा।