जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान मे शनिवार को राष्टपिता महात्मा गांधी की जंयती के अवसर पर प्रशासन गांव के संग अभियान का आगाज हो गया है। राजधानी जयपुर मे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अभियान की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री ने शाकून गांव के लाभार्थी प्रेमचंद को पहला पट्टा दिया। इस मौके पर यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल, मुख्य सचेतक महेश जोशी, मंत्री बी डी कल्ला, प्रताप सिंह खाचरियावास, रघु शर्मा, लालचंद कटारिया, सालेह मोहम्मद, परसादी लाल मीणा मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ