चित्तौड़गढ़ से गोपाल चतुर्वेदी की रिपोर्ट।

 चित्तौड़गढ़ के शहरी क्षेत्र  में विगत कई वर्षों से कछुए की चाल से चल रहा सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का काम अब आमजन के लिए मुसीबत का सबब बनता जा रहा है। 

सम्मानीय पाठक,

सबसे पहले आपका हार्दिक धन्यवाद कि आपने राजकाज न्यूज़ को अपना समाचार माध्यम बनाया है। 

यदि आप हमारे नियमित पाठक हैं तो आपको पता ही होगा कि हम लगातार पूरे प्रदेश की खबरें आप तक पहुंचाते रहें हैं साथ ही आपने देखा होगा कि हम आपके और ख़बरों के बीच किसी भी विज्ञापन को बाधा बनने नहीं देते। हमारी इच्छा है यही क्रम आगे भी बना रहे। 

इसीलिए आपसे निवेदन है कि आप राजकाज न्यूज़ के सब्सक्राइबर बने और इसके लिए पूरे वर्ष के लिए मात्र रु 365 का योगदान देवें। आप यह भुगतान ऑनलाइन हमारे बैंक खाते में कर सकते हैं जिसकी डिटेल आगे उपलब्ध है।  राजकाज सम्पादकीय टीम को पूरा भरोसा है कि आपका स्नेह और आशीर्वाद यूँही बना रहेगा। 

वैसे जो लोग असमर्थ हैं वे हमारी सेवाओं का लाभ निःशुल्क उठा सकते हैं।  हम आप तक निष्पक्ष पत्रकारिता पहुंचाने के लिए आपसे सहयोग मांग रहे हैं तथा यह कोई शर्त नहीं है। 

शुभकामनाओं सहित। 

टीम राजकाज 

बैंक खाता - SUGHAN MEDIA 

CURRENT / चालू 

KOTAK MAHINDRA BANK

खाता संख्या - 9245598259 

IFSC - KKBK 0000273

इसी को लेकर चित्तौड़गढ़ नगर परिषद के भोईखेड़ा क्षेत्र के वार्ड वासियों ने सोमवार को सीवरेज पाइप लाइन के कार्य से हो रही परेशानियों के समाधान करवाने की मांग को लेकर  जिला कलेक्टर और नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। नगर परिषद के वार्ड संख्या 56 के पार्षद बालकिशन भाई ने बताया कि उनके वार्ड के शिव शक्ति नगर में सीवरेज लाइन के जाम हो जाने से चेंबर से निकलने वाला गंदा पानी और मलबा सड़क से होता हुआ उनके घरों तक पहुंचने लगा है। जिसके कारण क्षेत्रवासियों का बदबू से बुरा हाल होने के साथ मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पनप रही मच्छरों के कारण डेंगू भी पैर पसारने लगा है। उन्होंने नगर परिषद सभापति पर भी विकास काम करवाने के नाम पर भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान बोर्ड की ओर से भाजपाई पार्षदो के वार्डों में काम नहीं करवाए जाने से वहां पर समस्याओं का अंबार लगा है। वार्ड संख्या 57 की पार्षद रेशमा कहार ने बताया कि नगर परिषद सभापति भाजपाई पार्षदों के वार्ड में विकास के काम को अवरुद्ध करके बैठे हैं। उन्होंने बताया कि पूरे भोईखेड़ा क्षेत्र में नालियों और सड़को के क्षतिग्रस्त होने के कारण आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि जहां टूटी हुई नालियों का गंदा पानी आमजन के घरों तक पहुंच रहा है। सड़कों मे गड्ढे होने के कारण लगातार क्षेत्र वासी दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई बार नगर परिषद सभापति को वार्ड की समस्याओं के बारे में भी अवगत कराया गया है। लेकिन नगर परिषद की ओर से अभी तक सड़कों नालियों की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं करवाया गया। उन्होंने आगाह करते हुए कहाँ कि अगर आगामी दिनों में क्षेत्र की समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो वार्ड वासियों को आंदोलन की राह पर अग्रसर होना पड़ेगा।