करौली ब्यूरो रिपोर्ट।

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा रीट में हुई धांधली और पेपर लीक कार्यक्रम शांत होने का मामला नहीं ले रहा है इसी के तहत सोमवार को करौली जिला मुख्यालय पर भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने रीट परीक्षा रद्द करने एवं शिक्षा मंत्री डोटासरा को बर्खास्त करने को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

सम्मानीय पाठक,

सबसे पहले आपका हार्दिक धन्यवाद कि आपने राजकाज न्यूज़ को अपना समाचार माध्यम बनाया है। 

यदि आप हमारे नियमित पाठक हैं तो आपको पता ही होगा कि हम लगातार पूरे प्रदेश की खबरें आप तक पहुंचाते रहें हैं साथ ही आपने देखा होगा कि हम आपके और ख़बरों के बीच किसी भी विज्ञापन को बाधा बनने नहीं देते। हमारी इच्छा है यही क्रम आगे भी बना रहे। 

इसीलिए आपसे निवेदन है कि आप राजकाज न्यूज़ के सब्सक्राइबर बने और इसके लिए पूरे वर्ष के लिए मात्र रु 365 का योगदान देवें। आप यह भुगतान ऑनलाइन हमारे बैंक खाते में कर सकते हैं जिसकी डिटेल आगे उपलब्ध है।  राजकाज सम्पादकीय टीम को पूरा भरोसा है कि आपका स्नेह और आशीर्वाद यूँही बना रहेगा। 

वैसे जो लोग असमर्थ हैं वे हमारी सेवाओं का लाभ निःशुल्क उठा सकते हैं।  हम आप तक निष्पक्ष पत्रकारिता पहुंचाने के लिए आपसे सहयोग मांग रहे हैं तथा यह कोई शर्त नहीं है। 

शुभकामनाओं सहित। 

टीम राजकाज 

बैंक खाता - SUGHAN MEDIA 

CURRENT / चालू 

KOTAK MAHINDRA BANK

खाता संख्या - 9245598259 

IFSC - KKBK 0000273

भाजपा जिला महामंत्री धीरेंद्र बैंसला ने बताया कि 26 सितंबर को आयोजित हुई रीट परीक्षा में धांधली को लेकर संपूर्ण राजस्थान में भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा परीक्षा रद्द करने की मांग रखी गई है साथ ही शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा को बर्खास्त करने की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि अगर रीट परीक्षा रद्द नहीं की और शिक्षा मंत्री डोटासरा को बर्खास्त नहीं किया गया तो भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा संपूर्ण राजस्थान में उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूरन होना पड़ेगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस दौरान जिला महामंत्री धीरेंद्र बैसला, भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री शीशराम गुर्जर, जिला मंत्री भूपेंद्र, सोनू साहरिया, ओपी बैंसला, जिला कार्यकारिणी सदस्य गौरव चतुर्वेदी, अर्जुन सिंह, पुष्पेंद्र गुर्जर, भूपेंद्र गुर्जर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।