चित्तौड़गढ़ से गोपाल चतुर्वेदी की रिपोर्ट।

सदैव सजग एक्शन गजब अभियान के तहत चित्तौड़गढ़ में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ विक्रम सिंह के नेतृत्व में जिला परिवहन कार्यालय मे कार्रवाई करते हुए एक सेवा प्रदाता कंप्यूटर ऑपरेटर को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एक जेसीबी की आरसी देने के एवज में 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए कंप्यूटर ऑपरेटर दिनेश राव को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। चित्तौड़गढ़ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ विक्रम सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए भ्रष्ट कंप्यूटर ऑपरेटर को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो डॉ विक्रम सिंह ने बताया कि  मनासा निवासी एक  फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके द्वारा खरीदी गई जेसीबी के रजिस्ट्रेशन की आरसी  देने की एवज मे बाबू दिनेश राव की ओर से 11 हजार रुपये रिश्वत के रूप में मांगे गए । जिसमें से दिनेश राव ने 5 हजार रुपये ऑनलाइन प्राप्त कर लिए और शुक्रवार को आरसी देने के दौरान 6 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथ कंप्यूटर ऑपरेटर दिनेश राव को एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है l वही रिश्वत की राशि में अन्य लोगों की हिस्सेदारी के संबंध में अनुसंधान जारी है आरोपी को शनिवार को उदयपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा।