जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।

हनुमानगढ़ जिले में दलित की हत्या को लेकर भाजपा भले ही आंदोलन करने के मूड में हो, लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री को लगता है कि बीजेपी इस तरह से विरोध-प्रदर्शन करके मूर्खता कर रही है। 

सम्मानीय पाठक,

सबसे पहले आपका हार्दिक धन्यवाद कि आपने राजकाज न्यूज़ को अपना समाचार माध्यम बनाया है। 

यदि आप हमारे नियमित पाठक हैं तो आपको पता ही होगा कि हम लगातार पूरे प्रदेश की खबरें आप तक पहुंचाते रहें हैं साथ ही आपने देखा होगा कि हम आपके और ख़बरों के बीच किसी भी विज्ञापन को बाधा बनने नहीं देते। हमारी इच्छा है यही क्रम आगे भी बना रहे। 

इसीलिए आपसे निवेदन है कि आप राजकाज न्यूज़ के सब्सक्राइबर बने और इसके लिए पूरे वर्ष के लिए मात्र रु 365 का योगदान देवें। आप यह भुगतान ऑनलाइन हमारे बैंक खाते में कर सकते हैं जिसकी डिटेल आगे उपलब्ध है।  राजकाज सम्पादकीय टीम को पूरा भरोसा है कि आपका स्नेह और आशीर्वाद यूँही बना रहेगा। 

वैसे जो लोग असमर्थ हैं वे हमारी सेवाओं का लाभ निःशुल्क उठा सकते हैं।  हम आप तक निष्पक्ष पत्रकारिता पहुंचाने के लिए आपसे सहयोग मांग रहे हैं तथा यह कोई शर्त नहीं है। 

शुभकामनाओं सहित। 

टीम राजकाज 

बैंक खाता - SUGHAN MEDIA 

CURRENT / चालू 

KOTAK MAHINDRA BANK

खाता संख्या - 9245598259 

IFSC - KKBK 0000273

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हनुमानगढ़ की घटना को लखीमपुर खीरी की घटना से तुलना करने पर भाजपा को जमकर आड़े हाथों लिया।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यहां तक कह दिया कि भाजपा में मूर्ख लोग मुख्यमंत्री के दावेदार बन रहे हैं, उन बेवकूफों को घटना की वास्तविकता पता नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में बेवकूफों की कमी है क्या ? भाजपा के नेता देश में बेवकूफी कर रहे हैं। भाजपा वालों में इतना सा सेंस नहीं है कि हनुमानगढ़ की घटना अलग है और उत्तर प्रदेश के लखीमपुर की घटना अलग है। भाजपा दोनों की तुलना कैसे कर सकती है। गहलोत ने कहा कि भाजपा के नेता बार-बार कहते हैं कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को राजस्थान में आना चाहिए। क्यों भाई, क्यों आना चाहिए, यहां हमारी कांग्रेस की सरकार है। यहां तो बीजेपी के नेताओं को आना चाहिए। राजनाथ सिंह, अमित शाह को आना चाहिए। उन्हें आकर देखना चाहिए, लेकिन आएगा कोई नहीं। बीजेपी के लोगों को कौन समझाए कि जहां पर घटना होती है, वहां पर विपक्ष के लोग आते हैं, सत्ता पक्ष के नहीं।उन्होंने कहा कि हनुमानगढ़ में अन्याय हुआ है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आएं, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्डा आकर देखें और उन पीड़ितों से जाकर मुलाकात करें। गहलोत ने कहा कि किसी भी भाजपा के नेता के पास में पीड़ितों के पास जाने और उनसे उनके हालचाल पूछने का वक्त नहीं है। बस उनसे सोशल मीडिया पर बयानबाजी करा लो। भाजपा के लोग ओछी राजनीति कर सकते हैं।