करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के प्रेमपुरा गांव में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या करने और उसके बाद युवक के शव को घर के बाहर पटकने की घटना शांत होने का नाम नहीं ले रही है। इसी कड़ी में सोमवार को करौली जिला कलेक्ट्रेट में दलित समाज के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने के साथ-साथ पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक मुआवजा देने की मांग की गई।
सम्मानीय पाठक,
सबसे पहले आपका हार्दिक धन्यवाद कि आपने राजकाज न्यूज़ को अपना समाचार माध्यम बनाया है।
यदि आप हमारे नियमित पाठक हैं तो आपको पता ही होगा कि हम लगातार पूरे प्रदेश की खबरें आप तक पहुंचाते रहें हैं साथ ही आपने देखा होगा कि हम आपके और ख़बरों के बीच किसी भी विज्ञापन को बाधा बनने नहीं देते। हमारी इच्छा है यही क्रम आगे भी बना रहे।
इसीलिए आपसे निवेदन है कि आप राजकाज न्यूज़ के सब्सक्राइबर बने और इसके लिए पूरे वर्ष के लिए मात्र रु 365 का योगदान देवें। आप यह भुगतान ऑनलाइन हमारे बैंक खाते में कर सकते हैं जिसकी डिटेल आगे उपलब्ध है। राजकाज सम्पादकीय टीम को पूरा भरोसा है कि आपका स्नेह और आशीर्वाद यूँही बना रहेगा।
वैसे जो लोग असमर्थ हैं वे हमारी सेवाओं का लाभ निःशुल्क उठा सकते हैं। हम आप तक निष्पक्ष पत्रकारिता पहुंचाने के लिए आपसे सहयोग मांग रहे हैं तथा यह कोई शर्त नहीं है।
शुभकामनाओं सहित।
टीम राजकाज
बैंक खाता - SUGHAN MEDIA
CURRENT / चालू
KOTAK MAHINDRA BANK
खाता संख्या - 9245598259
IFSC - KKBK 0000273
ज्ञापन में दलित समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा अन्तर्गत प्रेमपुरा गांव में दलित युवक की पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई।जिससे दलित समाज में आक्रोशित फैला हुआ है। पूर्व पार्षद विजय सिंह जाटव ने बताया कि हत्या मे शामिल सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर कठोर दंड दिया जाए एवं पीड़ित परिवार की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की जाए और 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाये साथ ही पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए। मुख्य मांगों को लेकर दलित समाज ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान पूर्व पार्षद विजय जाटव, केदार लाल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह जादौन, रामस्वरूप सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ