जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।

रीट परीक्षा पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर भाजयुमो ने सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किया। जयपुर में हुए इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

सम्मानीय पाठक,

सबसे पहले आपका हार्दिक धन्यवाद कि आपने राजकाज न्यूज़ को अपना समाचार माध्यम बनाया है। 

यदि आप हमारे नियमित पाठक हैं तो आपको पता ही होगा कि हम लगातार पूरे प्रदेश की खबरें आप तक पहुंचाते रहें हैं साथ ही आपने देखा होगा कि हम आपके और ख़बरों के बीच किसी भी विज्ञापन को बाधा बनने नहीं देते। हमारी इच्छा है यही क्रम आगे भी बना रहे। 

इसीलिए आपसे निवेदन है कि आप राजकाज न्यूज़ के सब्सक्राइबर बने और इसके लिए पूरे वर्ष के लिए मात्र रु 365 का योगदान देवें। आप यह भुगतान ऑनलाइन हमारे बैंक खाते में कर सकते हैं जिसकी डिटेल आगे उपलब्ध है।  राजकाज सम्पादकीय टीम को पूरा भरोसा है कि आपका स्नेह और आशीर्वाद यूँही बना रहेगा। 

वैसे जो लोग असमर्थ हैं वे हमारी सेवाओं का लाभ निःशुल्क उठा सकते हैं।  हम आप तक निष्पक्ष पत्रकारिता पहुंचाने के लिए आपसे सहयोग मांग रहे हैं तथा यह कोई शर्त नहीं है। 

शुभकामनाओं सहित। 

टीम राजकाज 

बैंक खाता - SUGHAN MEDIA 

CURRENT / चालू 

KOTAK MAHINDRA BANK

खाता संख्या - 9245598259 

IFSC - KKBK 0000273

 एसओजी ने मुख्य आरोपी बत्ती लाल मीणा को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन भाजपा इस प्रकरण में सीबीआई जांच और शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग कर रही है। जयपुर में प्रदेश भाजपा मुख्यालय के बाहर मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्रित हुए, जो पैदल मार्च के रूप में 22 गोदाम सर्किल होते हुए मुख्यमंत्री आवास की तरफ रवाना हुए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को 22 गोदाम सर्किल से ठीक पहले रोक लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदर्शनकारी धरने पर बैठ गए और शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। रीट परीक्षा धांधली की सीबीआई जांच करवाने की मांग पर हुए भाजयुमो के विरोध प्रदर्शन में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया भी शामिल हुए। पूनिया सीधे 22 गोदाम सर्किल के नजदीक युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। उनके साथ धरने में शामिल हो गए। इस दौरान सतीश पूनिया ने प्रदर्शनकारी को संबोधित भी किया। इसके बाद मौजूद पुलिस अधिकारियों को राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया गया। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने कहा कि एसओजी ने मामले में मुख्य आरोपी बत्ती लाल मीणा को भले ही गिरफ्तार कर लिया हो लेकिन एसओजी प्रदेश सरकार के हाथों की कठपुतली है।मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों अपनी सरकार बचाने के लिए एसओजी का ही इस्तेमाल किया था। इसलिए हम चाहते हैं कि इस मामले की सीबीआई जांच हो। शिक्षा मंत्री को बर्खास्त किया जाए नए सिरे से रीट की परीक्षा कराई जाए। वही मोर्चा पदाधिकारी सुमित अग्रवाल और जयपुर शहर भाजपा अध्यक्ष राघव शर्मा ने कहा कि जब तक सरकार हमारी मांग नहीं मानती तब तक आंदोलन का सिलसिला जारी रहेगा।