जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान प्रदेश में होने वाले दो चुनाव और धौलपुर व अलवर जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों के चुनाव में टिकट के वितरण के फैसले के लिए शनिवार को शाम को भाजपा मुख्यालय पर कोर कमेटी की बैठक का आयोजन होगा। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कोर कमेटी की बैठक में भाग लेने के लिए लंबे अरसे के बाद जयपुर आ गई है। वल्लभनगर और धरियाबाद विधानसभा के उपचुनाव और धौलपुर और अलवर के जिला परिषद और पंचायत समिति के टिकट वितरण एवं फैसले के कारण पूर्व सीएम राजे मौजूद रहकर टिकटों के फैसले अपने समर्थित लोगों के पक्ष में कराने की कोशिश करेंगी। धौलपुर उनका गृह जिला होने के कारण वे जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव में इस को टिकट मिले उनके लिए अहमियत रखता है। इसके अलावा दोनों उपचुनाव में उन्हीं के प्रत्याशी को अहमियत मिले उनका प्रयास रहेगा। प्रतिपक्ष नेता गुलाब चंद कटारिया बल्लभ नगर सीट पर जनता सेना के प्रमुख रणधीर भिंडर नहीं लेने देने की की भरपूर कोशिश करेंगे। भाजपा कोर कमेटी की बैठक में प्रभारी अरुण सिंह,प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ,केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी, अर्जुन लाल मेघवाल, ओम प्रकाश माथुर, राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, संगठन महामंत्री चंद्र शेखर शर्मा के भाग लेने की संभावना है। लेकिन केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव के आने की संभावना नहीं।भाजपा प्रभारी कोर कमेटी की बैठक में भाग लेने के लिए शनिवार को दोपहर 1:00 बजे जयपुर पहुंचेंगे।


0 टिप्पणियाँ