सवाईमाधोपुर से हेमेंद्र शर्मा।

राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जयंती के अवसर पर शनिवार को सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के गुलाब बाग स्थित गाँधी पार्क में जिला प्रशासन द्वारा सर्वधर्म प्राथना सभा का आयोजन किया गया । इस दौरान जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन सहित कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया । तद्पश्चात गाँधी प्रतिमा के समक्ष सर्वधर्म प्राथना सभा का आयोजन किया गया । जिसमें स्काउट गाइडों द्वारा महात्मा गाँधी के प्रिय भजन ,वैष्णव जन ,रघुपति राघव राजा राम ,आदि का प्रस्तुति देकर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी को नमन किया। इस दौरान जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए महात्मा गाँधी के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने की बात कही। साथ ही देश की आजादी के लिए महात्मा गाँधी द्वारा किये गये संघर्ष की जानकारी देते हुए जिला कलेक्टर ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने देश को बहुत कुछ दिया है । राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के आदर्शों और सिद्धांतों की आज के समय मे भी महती आवश्यकता है। देश के युवाओं को महात्मा गाँधी के आदर्शों ओर सिद्धांतो को अपने जीवन मे अपनाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारियों के साथ ही गाँधी दर्शन समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्कूली बालक बालिकाएं एंव आमजन मौजूद रहे ।