जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के प्रभारी अजय माकन और प्रदेश अध्यक्ष और शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ता मोहब्बत सिंह के असामयिक निधन पर निंबोल गांव, जैतारण (पाली) स्थित उनके निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।तीनों नेताओं ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। ईश्वर से प्रार्थना है उन्हें संबल दें एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
निंबोल गांव पहुंचने पर जिला कलेक्टर और एसपी ने सीएम गहलोत की अगवानी की और वह सीधे मोहब्बत सिंह के निवास स्थान पर चले गए। इसके बाद वापस जयपुर लौट आए। जयपुर लौटने के बाद सीएम अशोक गहलोत गांधीवादी विचारक एसएन सुब्बाराव के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मुरैना पहुंचे जहां उन्होंने डॉक्टर एसएन सुब्बाराव के निधन को निजी क्षतिपूर्ति बताते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।

0 टिप्पणियाँ