जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अजय माकन और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच रात्रि भोज के बहाने देर रात तक मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर मंथन चला। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी मौजूद रहे। हालांकि राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर पूरी कवायद पहले ही हो चुकी थी, लेकिन हाल ही में दिल्ली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ बैठक में राजनीतिक नियुक्तियों की सूची को फाइनल करने के निर्देश दिए थे। प्रभारी अजय माकन हाल ही में चुनावी सभा के दौरान हार्ट अटैक और इसके बाद हुई मौत कॉन्ग्रेस नेता मोहब्बत सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए जयपुर आए। वे गुरुवार को सीएम गहलोत, डोटासरा के साथ हेलीकॉप्टर से स्वः मोहब्बत सिंह के गांव जैतारण के पास उनके पैतृक गांव के मे पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। इससे पहले प्रभारी अजय माकन ने बुधवार रात्रि को रात्रि भोज के दौरान ही सीएम गहलोत के साथ मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर विस्तार से चर्चा भी की। वल्लभनगर और धरियावद के उपचुनाव और धौलपुर व अलवर जिले के जिला परिषद चुनाव संपन्न होने के बाद 2 नवंबर के बाद मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों के होने के आसार बन रहे हैं। इसको लेकर दिल्लीऐ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल और अजय माकन के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहले ही बातचीत कर चुके हैं। अब सचिन पायलट गुट के लोगों को शामिल करने के लिए विस्तृत तौर पर कवायद चल रही है। सीएम गहलोत संवैधानिक पदों पर नियुक्ति को लेकर हाल ही में राज्यपाल कलराज मिश्र से भी मुलाकात कर चुके हैं। प्रदेश में आधा दर्जन से ज्यादा संवैधानिक आयोगों और कई विश्वविद्यालयों में कुलपतियों के पद रिक्त पड़े हैं। उनके भरने को लेकर कोई विवाद ना हो इसलिए सीएम गहलोत राज्यपाल से सहमति बनाने के लिए मिल चुके हैं। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से ही अधिकांश बोर्ड-निगम और आयोग रिक्त पड़े हुए हैं। हालांकि कुछ आयोगों में सीएम गहलोत ने सेवानिवृत्त न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों को नियुक्त किया है इसके बावजूद भी प्रदेश में आधा दर्जन से ज्यादा आयु खाली पड़े हुए हैं। इन आयोगों पर राजनीतिक लोगों की नियुक्ति की जानी है इसी को लेकर अब कवायद तेज हो गई है। जिनमें महिला आयोग, किसान आयोग, अल्पसंख्यक आयोग, एससी-एसटी आयोग, ओबीसी आयोग और निशक्तजन आयोगों में राजनीतिक लोगों की नियुक्ति की जानी है । इसके अलावा समाज कल्याण बोर्ड, मदरसा बोर्ड, हज कमेटी अल्पसंख्यक वित्त निगम, वक्फ बोर्ड, देवस्थान बोर्ड, हाउसिंग बोर्ड,गौसेवा आयोग, बीज निगम, राजस्थान पर्यटन विकास निगम, अभाव अभियोग निराकरण समिति, माटी कला बोर्ड, केशकला बोर्ड, घुमंतु अर्ध घुमंतु बोर्ड, वक्फ विकास परिषद, मेवात विकास बोर्ड, डांग विकास बोर्ड, खादी बोर्ड, बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति, नगर विकास न्यास (यूआईटी), हिंदी ग्रंथ अकादमी, उर्दू अकादमी, सिंधी अकादमी आदि शामिल हैं।

0 टिप्पणियाँ