उदयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
उदयपुर जिले के एन एच 8 पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में एक मासूम सहित तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया।जानकारी के मुताबिक उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे 8 पर टीड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पाटिया में ये सड़क हादसे हुआ। इसमें बाइक सवार महिला, पुरूष और बच्चे की हुई मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के साथ ही थाना पुलिस ने मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक मसारो की ओवरी निवासी थावर चन्द पिता नानजी मीणा बहन को लेकर उसके ससुराल छोड़ने थाना क्षेत्र के अंतर्गत पडुना आ रहा था। इसी दौरान पाटिया बस स्टैंड के समीप पीछे से तेज रफ्तार से बेकाबू ट्रक ने तीनों को चपेट में ले लिया। जिससे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य को एंबुलेंस से रेफर किया लेकिन रास्ते में एक महिला और बच्चे की मौत हो गई। सूचना पर थाना पुलिस ने नाकाबंदी करवाई, जहां पुलिस ने ट्रक को जब्त कर थाने में खड़ा करवाया। तीनों शवों को टीड़ी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सुपुर्द किए जाएंगे।