भरतपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
भरतपुर बदला लेने का एक नायाब मामला सामने आया है। जहा एक युवक ने अपनी बहन की पिटाई का बदला लेने के लिए अपने जीजा की बहन के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने अपने साथियों से दुष्कर्म के समय वीडियो भी बनवाया और अपने जीजा को नीचा दिखाने के लिए वीडियो को रिश्तेदारों के बीच वायरल कर दिया। पीड़िता ने मथुरा गेट थाने में मामला दर्ज कराया था। शिकायत मिलने के बाद मथुरा गेट थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने बताया कि उसकी बड़ी बहन की डिलीवरी हुई थी। उससे मिलने के लिए वह जनाना अस्पताल आई थी। तभी पीड़िता के पास उसकी भाभी का फोन आया जिसने दोपहर में पीड़िता को शहर के बिजली घर चौराहे पर आने के लिए कहा। जब पीड़िता बिजली घर चौराहे पर पहुंची तो वहां पर उसे उसकी भाभी का भाई और उसकी मौसी का लड़का मिला। फिर दोनों ने पीड़िता को झूठ बोलकर बाइक पर बिठाकर एक होटल में ले गए। यहां दोनों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और अश्लील वीडियो बना लिया।पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि उनका जीजा उनकी बहन को परेशान करता था और उसके साथ मारपीट करता था। इस वजह से बहन भी परेशान होकर अपने पीहर में ही रह रही थी। बाद में साले ने जीजा से बदला लेने के लिए और उसे नीचा दिखाने के लिए जीजा की बहन के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। फिर युवती का अश्लील वीडियो बनाया और रिश्तेदारों के बीच उसे वायरल कर दिया। दुष्कर्म के इस मामले में पुलिस ने आरोपी सौरभ और पवन को गिरफ्तार कर लिया है।एक आरोपी सौरव कुम्हेर थाना क्षेत्र के सीही गांव का रहने वाला है और दूसरा आरोपी पवन उत्तर प्रदेश के मालगांव का रहने वाला है। फिलहाल दोनों आरोपियों से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है।

0 टिप्पणियाँ