ब्यूरो रिपोर्ट।  
आरटीडीसी रिटायर्ड एम्पलाईज एसोसिएशन और राज. पर्यटन विकास निगम कर्मचारी यूनियन के आव्हान पर कर्मचारियो ने  पर्यटन निगम मुख्यालय पर आरटीडीसी से सेवानिवृत हो चुके कर्मचारियों के साथ पर्यटन निगम में वर्तमान में कार्यरत कर्मचारियो ने सयुंक्त रूप से सेवानिवृति पर देय परिलाभों के भुगतान, राज्य सरकार के कर्मचारियो के अनुरूप पर्यटन निगम में 7वे वेतन आयोग के वेतनमानो को लागू किये जाने और वर्ष 2018 से बकाया ईपीएफ अशंदान आदि को लेकर भोजनावकाश में उग्र विरोध प्रदर्शन कर निगम प्रशासन को चेतावनी देते हुये काली दिवाली मनाने की धोषणा की। गुरुवार को उग्र विरोध प्रर्दशन के पश्चात् रामकिशोर पारीक,तेज सिंह राठौड, शंकर लाल गुप्ता,मोहन लाल सैनिवाल और किशन लाल चांवरिया सहित कई कर्मचारी नेताओ ने सभा को संबोधित किया । संबोधन मे निगम प्रशासन को सेवानिवृत कर्मचारियो एवं सेवारत कर्मचारियो की लम्बित समस्याओ का शीध्र निवारण किये जाने हेतु अपील की गई। 
प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी देते हुये रिटायर्ड एसोसियेशन के अध्यक्ष रामकिशोर पारीक एव कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष तेज सिंह राठौड ने बताया कि आरटीडीसी से सेवानिवृत कर्मचारी एवं पर्यटन निगम में सेवारत कर्मचारी दिनांक 12.10.2021 से लगातार आरटीडीसी से सेवानिवृत कर्मचारियों एवं पर्यटन निगम में कार्यरत कर्मचारियो को सेवानिवृति पर देय परिलाभों के भुगतान, एवं राज्य सरकार के कर्मचारियो के अनुरूप पर्यटन निगम में 7वे वेतन आयोग के वेतनमानो को लागू किये जाने की मांग को लेकर आन्दोलनरत है लेकिन निगम प्रशासन द्वारा लगातार उनकी मांगो को अनदेखा किया जाकर उनका हल नही निकालने के कारण कर्मचारियो में भारी आक्रोश व्याप्त है। जिसको लेकर सेवानिवृत एवं सेवारत कर्मचारियो ने दिनांक 03.11.2021 से अनशन प्रारम्भ कर काली दिपावली मनाने का निर्णय लिया है। 
आरटीडीसी रिटायर्ड एम्पलाईज एसोसिएषन के महासचिव हनुमान सिंह ने बताया कि निगम प्रशासन का रवैया पर्यटन निगम के लिये नकारात्मक है। यही कारण है कि निगम प्रशासन जानबूझ कर कर्मचारियो को उनके परिलाभो से वंचित किये हुये है। उन्होने निगम प्रशासन को चेतावनी देते हुये राज्य सरकार से मांग की है कि पिछले 5 वर्षो के दौरान पर्यटन निगम की दुर्गती और निगम की माली हालात खराब करने के दोषी अधिकारियो की जांच करके उन्हे सजा देने के साथ ही राज्य सरकार से दिपावली  पूर्व बकाया ग्रेच्यूटी अवकाश नगदीकरण का भुगतान करे। ईपीएफ के बकाया भुगतान करने के अलावा पर्यटन निगम में राज्य सरकार के कर्मचारियो के अनुरूप 7वे वेतनमान लागू करे। इसके लिये एकमुश्त 50 करोड रू0 देने की मांग भी की है। उन्होने जानकारी देते हुये बतया कि 03.11.2021 को पर्यटन निगम कर्मचारियो की ओर से कार्य बहिष्कार करने के साथ पर्यटन निगम से सेवानिवृत कमचारी अनशन करेगे। सेवानिवृत एसोसियेशन के अध्यक्ष रामकिशोर पारीक, महासचिव हनुमान सिंह और पर्यटन निगम कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष तेज सिंह राठौड दिपावली पर अनशन पर बैठकर काली दिपावली मनायेगे।