जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
हॉकी राजस्थान के अध्यक्ष अरुण कुमार सारस्वत ने बताया कि 21 अक्टूबर से झांसी (उत्तर प्रदेश) मे आयोजित होने वाली 11वीं हाँकी इण्डिया सीनियर महिला प्रतियोगिता मे भाग लेने वाली हॉकी राजस्थान की टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम का कप्तान जयपुर की बीना पाण्डे को बनाया गया है। हॉकी राजस्थान के महासचिव मित्रानंद पूनियां ने बताया कि टीम में बीना पाण्डे, मनीषा शर्मा, राधा मीणा, (जयपुर) कोमल शर्मा (अजमेर) काजल राठौड़ (जोधपुर) किरण मीणा (अलवर) पूजा मीणा, रीना सैनी, कीमत मीणा (सवाईमाधोपुर) रीना बालावत (भीलवाड़ा) निधि चंदेरिया (उदयपुर) सरिता मिठारवाल (सीकर) रविन्द्रा (चूरू) विमला कंवर (नागौर) शिवानी जोशी (करौली) रिंकी सोंलकी (भरतपुर) कुलदीप कौर (श्री गंगानगर) मेहर बानो (टोंक) को शामिल किया गया है। तेजवीर सिंह को कोच एवं मंजू चौधरी को टीम मैनेजर बनाया गया है। अध्यक्ष सारस्वत ने बताया कि हाँकी राजस्थान को प्रतियोगिता के पूल एफ मे रखा गया है। जहाँ उसका मुकाबला हॉकी झारखंड, हॉकी देहली,और हॉकी अण्डमान निकोबार से होगा। हॉकी राजस्थान टीम मंगलवार को जयपुर से झांसी के लिए रवाना हो गई है।

0 टिप्पणियाँ