जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।

राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघर्ष समिति के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारी आज सत्याग्रह करेंगे। सोमवार को होने वाला सत्याग्रह कार्यक्रम जयपुर जिले में अवकाश के कारण स्थगित कर दिया गया था।

सम्मानीय पाठक,

सबसे पहले आपका हार्दिक धन्यवाद कि आपने राजकाज न्यूज़ को अपना समाचार माध्यम बनाया है। 

यदि आप हमारे नियमित पाठक हैं तो आपको पता ही होगा कि हम लगातार पूरे प्रदेश की खबरें आप तक पहुंचाते रहें हैं साथ ही आपने देखा होगा कि हम आपके और ख़बरों के बीच किसी भी विज्ञापन को बाधा बनने नहीं देते। हमारी इच्छा है यही क्रम आगे भी बना रहे। 

इसीलिए आपसे निवेदन है कि आप राजकाज न्यूज़ के सब्सक्राइबर बने और इसके लिए पूरे वर्ष के लिए मात्र रु 365 का योगदान देवें। आप यह भुगतान ऑनलाइन हमारे बैंक खाते में कर सकते हैं जिसकी डिटेल आगे उपलब्ध है।  राजकाज सम्पादकीय टीम को पूरा भरोसा है कि आपका स्नेह और आशीर्वाद यूँही बना रहेगा। 

वैसे जो लोग असमर्थ हैं वे हमारी सेवाओं का लाभ निःशुल्क उठा सकते हैं।  हम आप तक निष्पक्ष पत्रकारिता पहुंचाने के लिए आपसे सहयोग मांग रहे हैं तथा यह कोई शर्त नहीं है। 

शुभकामनाओं सहित। 

टीम राजकाज 

बैंक खाता - SUGHAN MEDIA 

CURRENT / चालू 

KOTAK MAHINDRA BANK

खाता संख्या - 9245598259 

IFSC - KKBK 0000273

 राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघर्ष समिति की ओर से कहा गया है कि जयपुर कलेक्टर ने सोमवार को अवकाश घोषित किया है। इसी कारण राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघर्ष समिति ने भी अपना सत्याग्रह आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया गया। जयपुर के अलावा अन्य जिलों में जिला संयोजकों के नेतृत्व में सत्याग्रह कार्यक्रम जारी रहेगा। संघर्ष समिति के गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि सत्याग्रह के बाद जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। राठौड़ ने बताया कि राज्य के कुछ आला अफसर असली मुद्दों जैसे वेतन कटौती, सचिवालय पेटर्न, पदोन्नति के काटे गए पदों की बहाली, नए पदों का सृजन, पंचायती राज संस्थाओं के मंत्रालयिक कर्मचारियों की पदोन्नति के पदों का निर्धारण, गृह जिले से बाहर अन्यत्र पदस्थापित राज्य के समस्त मंत्रालयिक कर्मचारियों को गृह जिले में पदस्थापन जैसे मुद्दों पर बात नहीं कर रहे है। अन्य संगठनों से छोटे-छोटे मुद्दों पर बार कर मंत्रालयिक साथियों का ध्यान भटका कर आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि संघर्ष समिति के बैनर तले मंत्रालयिक कर्मचारी लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। कई बार राज्य सरकार से गुहार लगा चुके हैं। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। इसलिए 11 अक्टूबर से आंदोलन का एलान किया गया था। अब जयपुर में सत्याग्रह आज होगा।