ब्यूरो रिपोर्ट।
प्रदेश की राजधानी जयपुर में पुलिस की सख्त नाकाबंदी के बावजूद ओवरलोड वाहनों का परिवहन जारी है।
सम्मानीय पाठक,
सबसे पहले आपका हार्दिक धन्यवाद कि आपने राजकाज न्यूज़ को अपना समाचार माध्यम बनाया है।
यदि आप हमारे नियमित पाठक हैं तो आपको पता ही होगा कि हम लगातार पूरे प्रदेश की खबरें आप तक पहुंचाते रहें हैं साथ ही आपने देखा होगा कि हम आपके और ख़बरों के बीच किसी भी विज्ञापन को बाधा बनने नहीं देते। हमारी इच्छा है यही क्रम आगे भी बना रहे।
इसीलिए आपसे निवेदन है कि आप राजकाज न्यूज़ के सब्सक्राइबर बने और इसके लिए पूरे वर्ष के लिए मात्र रु 365 का योगदान देवें। आप यह भुगतान ऑनलाइन हमारे बैंक खाते में कर सकते हैं जिसकी डिटेल आगे उपलब्ध है। राजकाज सम्पादकीय टीम को पूरा भरोसा है कि आपका स्नेह और आशीर्वाद यूँही बना रहेगा।
वैसे जो लोग असमर्थ हैं वे हमारी सेवाओं का लाभ निःशुल्क उठा सकते हैं। हम आप तक निष्पक्ष पत्रकारिता पहुंचाने के लिए आपसे सहयोग मांग रहे हैं तथा यह कोई शर्त नहीं है।
शुभकामनाओं सहित।
टीम राजकाज
बैंक खाता - SUGHAN MEDIA
CURRENT / चालू
KOTAK MAHINDRA BANK
खाता संख्या - 9245598259
IFSC - KKBK 0000273
इसी के चलते रविवार रात बजरी से ओवरलोड हुए बेकाबू डंपर की चपेट में आने से मानसरोवर क्षेत्र में स्थित पत्रकार कॉलोनी में रहने वाले बुजुर्ग दंपत्ती की मौत हो गई। रात लगभग 11:30 बजे हुए इस दर्दनाक हादसे में कार में सवार उनका पोता घायल हो गया जिसका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार बुजुर्ग दंपत्ति अपने पोते के बीमार होने पर उसे डॉक्टर को दिखा कर घर लौट रहे थे इसी दौरान यह हादसा हो गया। रविवार रात गोपालपुरा बाईपास के नजदीक पंडित पीएन मिश्र मार्ग के रोड कट पर यह हादसा हुआ। बजरी का डंपर किसान धर्म कांटा मानसरोवर की तरफ जा रहा था और कार श्याम नगर की तरफ से न्यू सांगानेर रोड की तरफ जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने कार को टक्कर मारी और बेकाबू होकर कार पर पलट गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की सहायता से काफी मशक्कत के बाद डंपर को हटाकर कार में फंसे बुजुर्ग दंपति और उनके पोते को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां महेश चंद्र मुद्गल और उनकी पत्नी उषा मुद्गल की इलाज के दौरान मौत हो गई। दंपति का बेटा विदेश में सैन्य अभियान के तहत नियुक्ति पर है। उसके लौटने के बाद ही पोस्टमार्टम होगा। इस हादसे ने शहर में रात को पुलिस की ओर से की जा रही नाकेबंदी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आपको बता दें कि न्यू सांगानेर रोड और गोपालपुरा बाईपास पर भी रात को नाकाबंदी रहती है। फिर भी बजरी भरा डंपर तेज रफ्तार में दौड़ रहा था, ऐसे में पुलिस की नाकाबंदी पर सवाल उठ रहे हैं।

0 टिप्पणियाँ